रमा एकादशी पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

रमा एकादशी पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, भगवान भोलनाथ की कृपा रोग-दोष से मिलेगी मुक्ति

Ekadashi upay: रमा एकादशी भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजें चढ़ाने से कष्टों से मुक्ति मिलती है, तो आइए उन विशेष वस्तुओं के बारे में जानते है ।

सीमा कुमारी

Rama Ekadashi 2025: 17 अक्टूबर को कार्तिक महीने की एकादशी यानी रमा एकादशी मनाई जाएगी। सनातन धर्म में एकादशी व्रत का बड़ा महत्व है। खासतौर पर, रमा एकादशी व्रत की। क्योंकि,यह हिन्दू धर्म के शुभ एवं पावन महीना यानी कार्तिक महीने में पड़ता हैं। यह एकादशी जगत के पालहार भगवान भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को समर्पित है।

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन जो भी भगवान विष्णु का सच्चे भक्तिभाव से पूजन और व्रत करता है, उसका जीवन खुशियों से भर जाता है। उस पर भगवान की कृपा बनी रहती है। इस पवित्र तिथि पर देवों के देव महादेव भगवान शिव की पूजा का भी विधान है। कहा जाता है कि इस दिन शिवलिंग पर कुछ खास चीजें चढ़ाने से जीवन क कष्टों से छुटकारा मिलता है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में.

रमा एकादशी पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

शमी के फूल

ज्योतिषयों के अनुसार, रमा एकादशी के दिन शमी के फूल शिवलिंग पर अर्पित करने से भगवान शिव खुश होते हैं। ऐसे में नीलकंठेश्वर महादेव का नाम लेते हुए शमी के फूल शिवलिंग पर चढ़ाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से रोग-दोष से मुक्ति मिलती है।

बिल्वपत्र और शहद

इसके अलावा, इस दिन भगवान शिव को बिल्वपत्र भी चढ़ा सकते है। भगवान शिव को बिल्वपत्र भी अति प्रिय है। ऐसे में इसे शिवलिंग पर चढ़ाने मात्र से ही सभी पापों का नाश हो जाता है। इसलिए रमा एकादशी के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय बिल्व पत्र पर थोड़ा-सा शहद लगाकर अर्पित करें। ऐसा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है।

कच्चे चावल और काले तिल

इस पावन दिन पर शिवलिंग पर कच्चे चावल में थोड़े से काले तिल मिलाकर अर्पित करें। चढ़ाने के बाद उन्हीं चावल में मिले तिल को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें। इस उपाय को करने से शनि दोष और नकारात्मक ऊर्जा से भी मुक्ति मिलती है। इसे भी पढ़ें- इस साल धनतेरस पर लोहे की चीजें खरीदना क्यों है अशुभ, वाहन लेना चाहते हैं तो मुहूर्त है या नहीं जानिए

गाय का घी

कहते है इस दिन इस तिथि पर शुद्ध गाय के घी से शिवलिंग का अभिषेक करें। मान्यता है कि इससे बीमारियों में लाभ मिलता है।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज