भगवान शिव को कौन से फूल अर्पित करने चाहिए (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

आज है 'शुक्र प्रदोष', भोलेनाथ को अर्पित करें ये चार फूल, मनोकामनाएं होंगी पूरी

Pradosh Vrat: प्रदोष व्रत के अवसर पर भगवान शिव को उनके प्रिय पुष्प अर्पित करना विशेष फलदायी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन भगवान शिव को कौन से फूल अर्पित करने चाहिए।

सीमा कुमारी

Pradosh Vrat Kab Hai: आज 5 सितंबर 2025, शुक्रवार को शुक्र प्रदोष व्रत है। भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए हर महीने प्रदोष व्रत रखा जाता है। प्रदोष व्रत शुक्रवार के दिन पड़ने के कारण शुक्र प्रदोष व्रत कहलाएगा धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है।

इस बार यह व्रत कई शुभ संयोगों के साथ आ रहा है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ गया है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन श्रद्धा से की गई पूजा से शिवजी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। प्रत्येक माह में दो बार प्रदोष व्रत पड़ता है और इस दिन भगवान शिव के साथ उनके पूरे शिव परिवार की उपासना की जाती है।

मान्यताओँ के अनुसार, प्रदोष व्रत के अवसर पर भगवान शिव को उनके प्रिय पुष्प अर्पित करना विशेष फलदायी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन भगवान शिव को कौन से फूल अर्पित करने चाहिए।

भगवान शिव को कौन से फूल अर्पित करने चाहिए

कनेर का फूल

भगवान शिव को कनेर का फूल अति प्रिय है। ऐसा माना जाता है कि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को कनेर का फूल अर्पित करने से वे अत्यंत प्रसन्न होते हैं।

आक का फूल

शास्त्रों के अनुसार, शिवजी को आक का फूल चढ़ाना प्रदोष के दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे शिवलिंग पर अर्पित करने से व्यक्ति की इच्छाएं पूरी होती हैं और भगवान की कृपा प्राप्त होती है।

धतूरे का फूल

देवों के महादेव को आक, कनेर फूल के अलावा धतूरा विशेष रूप से प्रिय है। प्रदोष व्रत पर इसका फूल और फल दोनों ही शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। इससे पापों का क्षय होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है।

शमी का फूल

वेद-पुराणों में शमी वृक्ष और उसके फूल को विशेष महत्व दिया गया है। प्रदोष व्रत पर भी भोलेनाथ को शमी का फूल अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यह फूल भगवान शिव के प्रियतम पुष्पों में से एक है। इसलिए प्रदोष व्रत के दिन इन चीजों को चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?