मां दुर्गा(सौ.AI)  
धर्म

नवरात्र व्रत न रख पाएं तो कैसे करें मां दुर्गा को प्रसन्न, यहां जानिए

Maa Durga Ko Kaise Prasann Kare: यदि आप नवरात्रि का व्रत नहीं रख पा रहे हैं, तब भी कुछ सरल उपायों के माध्यम से मां दुर्गा को प्रसन्न किया जा सकता है। जानिए ऐसे ही आसान और प्रभावी उपाय।

सीमा कुमारी

Navratri Vrat Nahi Rakh Paye Kya Kare: शक्ति की आराधना का महापर्व चैत्र नवरात्रि चल रहा है। हिंदू धर्म ग्रथों में बताया गया है कि, जो भी भक्त सच्चे मन से माँ अम्बे की आराधना करता है उसके जीवन के सभी दुख दर्द दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

लेकिन कई ऐसे भक्त होते हैं जो किसी कारणवश नवरात्र का व्रत नहीं रख पाते, उनके लिए भी शास्त्रों में मां भगवती को प्रसन्न करने के सरल और प्रभावी उपाय बताए गए हैं।

नवरात्र व्रत न रख पाएं तो ऐसे करें मां दुर्गा को प्रसन्न

  • लाल चुनरी और लाल गुड़हल चढ़ाएं

ज्योतिष एवं शास्त्रों के अनुसार, यदि आप चैत्र नवरात्रि में देवी दुर्गा के लिए किसी कारणवश व्रत रखने में असमर्थ हैं तो आप मां भगवती का आशीर्वाद पाने के लिए मां दुर्गा को लाल रंग चुनरी और लाल गुड़हल चढ़ाएं। यह रंग मां दुर्गा को अति प्रिय है।इससे मां भगवती प्रसन्न होकर आप पर अपनी कृपा बरसा सकती है।

  • श्रीयंत्र की पूजा करें

यदि आप चैत्र नवरात्रि का व्रत नहीं रख पा रहे हैं, लेकिन माता की कृपा चाहते हैं, तो श्रीयंत्र की स्थापना एक प्रभावी उपाय माना जाता है। पूजा घर में विधि-विधान से श्रीयंत्र स्थापित करके उसकी प्रतिदिन पूजा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

  • 'ॐ ह्रीं दुं दुर्गायै नमः का जाप

अगर आप दुर्गा सप्तशती का पूरा पाठ नहीं कर पा रहे हैं, तो घबराएं नहीं। रोज 108 बार 'ॐ ह्रीं दुं दुर्गायै नमः' का जप करें। यह मंत्र एक 'प्रोटेक्टिव शील्ड' की तरह काम करता है।

  • दीये जलाए

यदि आप चैत्र नवरात्रि में पूरे विधि-विधान से कलश स्थापना या अखंड दीप जलाकर मां दुर्गा का व्रत नहीं रख पा रहे हैं तो आपको बिल्कुल निराश होने की जरूरत नहीं है। आप प्रतिदिन तन और मन से पवित्र होने के बाद दैनिक पूजा में मां दुर्गा के लिए शुद्ध देशी घी का दीया जलाकर भी भगवती का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

  • खाली हाथ न जाने दें

इन 9 दिनों में किसी भी जरूरतमंद को खाली हाथ न जाने दें। कन्याओं को छोटी-छोटी चीजें या मीठा उपहार में देना साक्षात मां की सेवा माना जाता है।

  • गूगल का धुआं जरूर करें

शाम के समय घर में लोबान या गूगल का धुआं जरूर करें। इससे घर की 'नेगेटिव वाइब्स' खत्म होती हैं और मन में शांति आती है।

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

चापलूसी का शौक है तो मोदी के चपरासी बन जाओ, ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिजीत दीपके

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद