चैत्र नवरात्रि 2026: व्रत में भूलकर भी ना खाएं ये सब्जियां, वरना माता रानी की कृपा से रह सकते हैं दूर!

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 व्रत में कुछ सब्जियों से बचना बेहद जरूरी है। जानिए वो सब्जियां जिन्हें भूलकर भी ना खाएं और व्रत बनाएं पूरी तरह शुभ।
Chaitra Navratri 2026
मां दुर्गा(सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Navratri Food Rules: चैत्र नवरात्रि का महापर्व शुरू हो गया हैं। नौ दिवसीय पर्व को लेकर देशभर में उत्साह और उमंग की लहर है। नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।

पूजा-अर्चना के साथ-साथ व्रत रखना भी चैत्र नवरात्रि का अभिन्न हिस्सा है। कुछ लोग नवरात्रि के पहले और अंतिम दिन व्रत रखते हैं, जबकि अधिकांश लोग पूरे नौ दिनों तक व्रत रखते हैं। नवरात्रि व्रत के दौरान खान पान का खास ध्यान रखा जाता हैं। जिसमें सामान्य रूप से अनाज, प्याज, लहसुन और कुछ सब्जियों को खाने की मनाही होती हैं।

हालांकि अक्सर, इस बात को लेकर भ्रम बना रहता है कि, नवरात्रि व्रत दौरान कौन-सी सब्जियां खाना चाहिए? कौन-सी नहीं

नवरात्रि व्रत दौरान कौन-सी सब्जियां खाना चाहिए?

  • प्याज का सेवन

नवरात्रि व्रत दौरान प्याज खाने की मनाही होती हैं। नवरात्रि व्रत के दौरान प्याज खाने की मनाही का मुख्य कारण इन्हें तामसिक भोजन माना जाना है। मान्यता है कि ये शरीर में आलस्य, कामवासना और अज्ञानता बढ़ाते हैं, जिससे मन अशांत होता है। सात्विक पूजा के लिए मानसिक और शारीरिक शुद्धता हेतु इन्हें वर्जित किया जाता है।

  • लहसुन का सेवन

नवरात्रि व्रत दौरान प्याज खाने के अलावा लहसुन खाने की भी मनाही होती हैं। क्योंकि इसकी तासीर गरम और तामसिक होती है इसलिए व्रत में इसे खाने को मना किया जाता है।

  • बैंगन का सेवन

नवरात्रि व्रत में बैंगन खाने की भी मनाही होती हैं। क्योंकि इसे नवरात्रि में इसे अशुद्ध माना जाता है, इसलिए परहेज करते हैं।

  • हरे मटर

नवरात्रि व्रत में जिस प्रकार बैंगन खाने की मनाही होती हैं। ठीक उसी प्रकार हरे मटर भी खाने की मना होता हैं। हालांकि हरे मटर सामान्य अनाज श्रेणी में आते हैं, व्रत में नहीं खाते।

  • मक्का का सेवन

नवरात्रि व्रत में मक्का का सेवन भी नहीं करने की सलाह दी जाती है। अनाज होने के कारण व्रत में वर्जित रहता है।

  • शिमला मिर्च

कहा जाता है कि, नवरात्रि व्रत में बैंगन, हरी मटर के अलावा शिमला मिर्च भी खाने को मना किया जाता है। कुछ लोग इसे व्रत में नहीं खाते क्योंकि यह नियमित सब्जी मानी जाती है।

  • गाजर और बीन्स

नवरात्रि व्रत में गाजर और बीन्स भी खाने को मना होता है। कई परंपराओं में इन्हें भी व्रत के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता।

  • नमक का सेवन

नवरात्रि व्रत में साधारण नमक की जगह केवल सेंधा नमक का ही उपयोग करना चाहिए।

इन बातों का भी रखें ख़ास ध्यान

नवरात्रि व्रत में खाना बनाते समय केवल सेंधा नमक का सीमित उपयोग करना चाहिए और प्रोसेस्ड या पैकेटबंद चीजों से दूर रहना चाहिए। हल्की विधियां जैसे उबालना या भूनना बेहतर रहती हैं।

शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी, नारियल पानी और ताजे जूस का सेवन जरूरी है। संतुलित पोषण के लिए फल और डेयरी उत्पाद शामिल करें। सही जानकारी के साथ सात्विक आहार अपनाकर आप व्रत के दौरान स्वास्थ्य और ऊर्जा दोनों बनाए रख सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com