नाग पंचमी के दिन क्या करना अशुभ  (सौ.AI)
धर्म

Nag Panchami: नाग पंचमी पर गलती से भी न करें ये 5 काम, छोटी सी भूल पड़ सकती है भारी

Nag Panchami 2026 Puja Niyam: नाग पंचमी के दिन कुछ कामों को करना शुभ नहीं माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन इन 5 कामों से बचना चाहिए, क्योंकि छोटी-सी भूल भी भारी पड़ सकती है।

सीमा कुमारी

Nag Panchami Par Kya Na Kare : 17 अगस्त को पूरे देशभर में नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। नाग देवता को समर्पित नाग पंचमी का पर्व हर साल सावन के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। यह नागों का पर्व है, इस दिन भगवान शिव के गले के हार कहे जाने वाले नाग देवता की पूजा की जाती है।

शास्‍त्रों में बताया गया है कि नाग पंचमी के दिन कुछ कार्यों को करना वर्जित भी माना जाता है वरना नाग देवता और महादेव की कृपा से आप वंचित रह सकते हैं और जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आज इन्हीं कार्यों के बारे में हम आपको जानकारी देंगे।

नाग पंचमी के दिन भूलकर से भी न करें ये 5 काम

तामसिक भोजन का न करें सेवन

हिंदू लोक मान्यता के अनुसार,नाग पंचमी के दिन भूलकर से तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह पर्व सात्विकता से जुड़ा है इसलिए गलती से भी इस दिन आपको तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता आपके जीवन में आ सकती है। इसलिए ऐसी गलती करने से करना चाहिए।

कैंची, सुई और चाकू न करें इस्तेमाल

नाग पंचमी के दिन आपको कैंची, सुई और चाकू जैसी धारदार चीजों का इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन सिलाई-बुनाई करना भी वर्जित माना गया है। ऐसा करने से आपके जीवन में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं।

लोहे के बर्तनों का न करें उपयोग

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नाग पंचमी के दिन लोहे से जुड़ा काम आपको नहीं करना चाहिए और ना ही लोहे के बर्तन इस्तेमाल करने चाहिए। इस दिन चूल्हे पर तवा चढ़ाना भी अच्छा नहीं माना जाता। मान्यताओं के अनुसार नाग पंचमी के दिन लोहे के बर्तनों का इस्तेमाल करने से नाग देवता आप से अप्रसन्न हो सकते हैं।

जमीन की खुदाई न करें

बताया जाता है कि, नाग पंचमी के दिन गलती से भी जमीन नहीं खोदनी चाहिए। खेत जोतना, नींव खोदना इस दिन शुभ नहीं माना जाता। इसका कारण यह है कि नागों का निवास स्थान जमीन के नीचे है इसलिए जमीन की खुदाई करके आप उनके निवास स्थान को क्षति पहुंचा सकते है।

सर्पों को नुकसान न पहुंचाएं

नाग पंचमी के दिन आपको गलती से भी सर्पों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। धार्मिक मतानुसार ऐसा करने से महापाप आपको लग सकता है। नाग पंचमी के दिन उपाय आप अवश्य कर सकते हैं इससे कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।

पर्चा छपवा देंगे, वही बोलना है...2027 चुनाव को लेकर अखिलेश यादव की SP नेताओं को हिदायत, कहा- बयानबाजी से बचें

असम में BJP बूथ अध्यक्ष की हत्या से तनाव, 6 आरोपी गिरफ्तार; शव मिलने के बाद क्षेत्र में हिंसा और आगजनी

PM मोदी के पॉकेट स्क्वायर के रंगों पर मचा बवाल! कांग्रेस ने पूछा- आयरलैंड का इंडिपेंडेंस डे मना रहे हैं क्या?

झारखंड में भीषण हादसा! ऑटो के उड़े परखच्चे, सड़क पर बिखरीं लाशें...लातेहार में 7 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: हमें महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से बोले प्रधानमंत्री मोदी