Morning Success Tips: वास्तु शास्त्र का सनातन धर्म में विशेष महत्व बताया गया है। बताया जाता है कि वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने से जीवन में आने वाले सभी दुख और संकट दूर होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह उठने के बाद कुछ कामों को जरूर करना चाहिए।
ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में उत्पन्न नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है। साथ ही गृह क्लेश की समस्या दूर होती है। अगर आप भी अपना दिन खुशियों से भरा चाहते हैं, तो इस खबर में बताए गए कामों को सुबह जगने के बाद जरूर करें।
वास्तु एवं लोक मान्यता के अनुसार, सुबह उठकर रोजाना हाथों की हथेलियों को देखना शुभ बताया गया हैं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को रोजाना करने से दिन खुशियों से भरा रहता है। साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, क्योंकि हथेलियों में दैवीय शक्तियां का वास होता है।
वास्तु विशेषज्ञ सुबह उठते ही धरती मां को स्पर्श करने को सलाह देते है। क्योंकि,सनातन धर्म में धरती को मां का दर्जा दिया गया है। इसलिए सुबह उठने के बाद धरती मां को स्पर्श कर प्रणाम करना चाहिए। साथ ही अपने इष्ट देवता का ध्यान करें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। साथ ही मानसिक शांति मिलती है।
सुबह उठते ही नित्यकाम करने के बाद घर और मंदिर की सफाई करें। इसके बाद पूजा की शुरुआत करें। देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें। प्रभु से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। अन्न और धन समेत आदि चीजों का दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से साधक को देवी-देवता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही रुके हुए काम पूरे होते हैं।
ये भी पढ़ें-Kaal Bhairav Puja: 8 जून को है अधिकमास कालाष्टमी, इन बातों का रखें ध्यान, वरना काल भैरव नहीं करेंगे माफ़
वास्तु विशेषज्ञ बताते है कि, सुबह उठते के बाद किसी से वाद-विवाद न करें। साथ ही किसी के बारे में गलत न सोचें। ऐसा माना जाता है कि इस तरह की गलती को करने से व्यक्ति को जीवन में अच्छे परिणाम नहीं मिलते।
इसके अलावा सुबह उठते ही झूठे बर्तन को देखने से बचना चाहिए। इसलिए रात को झूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। इस गलती को करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।