सुबह के सपने में इन चीजों का दिखना शुभ (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

सुबह सुबह अगर सपने में दिखे इन 5 में से कोई भी चीज, समझिए लगी लॉटरी

Dream Astrology Signs:स्वप्न शास्त्र के अनुसार सुबह देखे गए कुछ सपने बेहद शुभ होते हैं। अगर नींद खुलने से पहले इनमें से कोई संकेत दिख जाए, तो यह धन, सफलता और खुशखबरी मिलने का इशारा होता है।

सीमा कुमारी

Morning Dreams Lucky Signs : हर इंसान सोते हुए सपने अवश्य देखता है। नींद में देखे गए सपने व्यक्ति की महज कल्पना नहीं बल्कि उसके भविष्य का संकेत भी देते हैं। कहते हैं कि सुबह-सुबह देखा गया सपना सच होता है, मान्यता है कि इस समय देखे गए सपने अकसर शुभ फल देने वाले होते हैं और आने वाले समय में धन लाभ और तरक्की का इशारा करते है।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में सपने में कुछ खास चीजों का दिखना सौभाग्य, खुशियां आने का संकेत देता है।

सुबह के सपने में इन चीजों का दिखना शुभ

  • सपने में साफ पानी दिखाई देना

यदि सुबह के सपने में साफ, बहता हुआ पानी दिखे तो इसे धन लाभ और मानसिक शांति का संकेत माना जाता है। यह सपना जीवन में सकारात्मक बदलाव और रुके हुए कार्यों के पूरे होने की ओर इशारा करता है।

  • लक्ष्मी या मंदिर का दिखना

सपने में देवी लक्ष्मी, मंदिर या दीपक दिखाई देना बेहद शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना आर्थिक मजबूती, सम्मान और घर में सुख-समृद्धि बढ़ने का संकेत देता है।

  • सपने में गाय या बछड़ा देखना

सुबह के समय गाय या बछड़ा दिखना सौभाग्य और पारिवारिक खुशहाली का प्रतीक है। यह सपना बताता है कि आने वाले समय में घर में सुखद समाचार मिल सकता है।

  • फल-फूल से भरा पेड़ दिखना

अगर सपने में हरा-भरा या फल-फूल से लदा पेड़ दिखाई दे, तो यह मेहनत का फल मिलने और तरक्की के योग का संकेत है। यह सपना करियर और पढ़ाई से जुड़े अच्छे परिणामों की ओर इशारा करता है।

  • सोना-चांदी दिखना

ब्रह्म मुहूर्त मतलब सुबह 3.30 से 5.30 के बीच का समय। इस समय सपने में सोना-चांदी और धन से भरी तिजोरी देखना धन लाभ का संकेत देता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ऐसा सपना आपके करियर में प्रमोशन मिलने, व्यापार में ग्रोथ होने की ओर इशारा करता है।

  • इंटरव्यू देना दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सुबह के सपने में नौकरी के खुद को इंटरव्यू देते हुए देखना सफलता का संकेत माना जाता है। कहा जाता है कि, इस प्रकार की सपने आय में बढ़ोत्तरी की ओर इशारा करता है।

  • अनाज का ढेर दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में अनाज का ढेर देखने का मतलब है मां लक्ष्मी की आप पर कृपा होने वाली है। ये जीवन में समृद्धि, धन लाभ, मेहनत का फल, और अचानक आर्थिक तरक्की का प्रतीक है। धन-अन्न के भंडार भरे रहने का आशीर्वाद मिल सकता है।

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान