May 2026 Festival List: जल्द ही मई महीना आने वाला है। धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों दृष्टि से मई महीना बहुत ही खास रहने वाला है। मई महीने की शुरुआत में ही बुद्ध पूर्णिमा का पावन त्योहार मनाया जाएगा।
माह के मध्य में शनि जयंती और माह के अंत में गंगा दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा। वहीं इसी महीने में तेलुगु हनुमान जयंती भी मनाई जाएगी। इसलिए मई के माह को दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठानों के लिहाज से शुभ माना जा रहा है। आइए ऐसे में जान लेते हैं मई के सभी व्रत-त्योहारों के बारे में।
यह भी पढ़ें:-Wall Clock: गलत दिशा में लगी घड़ी बना सकती है कंगाल और तरक्की में बनेगी बड़ी अड़चन! जानिए वास्तु के नियम
हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का बहुत खास महत्व है। वैशाख मास में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि को वैशाख बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इसे बौद्ध धर्म में भी अत्यंत शुभ दिन माना जाता है। कहते हैं कि बुद्ध पूर्णिमा पर महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था। साथ ही, इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान बताया गया है। इस बार बुद्ध पूर्णिमा 1 मई, शुक्रवार के दिन पड़ रही है।
हिंदू धर्म में एकादशी का खास महत्व बताया गया है। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को अपरा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने का खास महत्व बताया गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस बार 13 मई बुधवार के दिन अपरा एकादशी का व्रत किया जाएगा।
प्रदोष व्रत का हिंदू धर्म में खास महत्व है। हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष में प्रदोष व्रत किया जाता है। मई के महीने में ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 14 मई, गुरुवार के दिन पड़ रही है। ऐसे में इसी दिन प्रदोष व्रत रखा जाएगा। मान्यता है कि अगर गुरुवार को यह व्रत पड़े तो इसे गुरु प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है।