भगवान शिव और माता पार्वती (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

शादी नहीं हो रही है तो क्या करें? महाशिवरात्रि के दिन कर लें ये अचूक उपाय, बन जाएगा योग!

Shiva puja: अगर शादी में बार-बार रुकावट आ रही है तो महाशिवरात्रि का दिन विशेष उपायों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस पावन दिन भगवान शिव की पूजा और सरल उपाय करने से विवाह के योग बनने लगते हैं।

सीमा कुमारी

Jaldi Shadi Hone Ke upay: हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का महापर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस साल यह महापर्व 15 फरवरी 2026, रविवार को पूरे देशभर में मनाया जाएगा। यह शुभ एवं पावन दिन शिव भक्तों के लिए एक अलग ही महत्व रखता है।

पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ज्योतिषयों का मानना है कि, महाशिवरात्रि का व्रत रखने से दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं। वहीं अगर शादी होने के बाधाएं आ रही हैं तो महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखने के साथ ही कुछ उपाय अपनाने से जल्द शादी के योग बनते हैं।

महाशिवरात्रि पर शादी में आ रही रुकावट दूर करने के उपाय

शिव-पार्वती की विधिवत पूजा करें

ज्योतिषयों के अनुसार, शादी में आ रही रुकावट दूर करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और सफेद फूल अर्पित करें। इसके बाद माता पार्वती के साथ भगवान शिव की पूजा करें और शीघ्र विवाह की कामना करें।

ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप

इस दिन कम से कम 108 बार “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें। माना जाता है कि इससे विवाह में आ रही अड़चनें धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं।

बेलपत्र पर इच्छा लिखकर अर्पित करें

एक साफ बेलपत्र पर चंदन या हल्दी से अपनी मनोकामना लिखें और शिवलिंग पर अर्पित करें। इससे मनोकामना पूरी होने की मान्यता है।

शिव चालीसा या पार्वती मंत्र का पाठ

महाशिवरात्रि की रात शिव चालीसा या माता पार्वती के मंत्रों का पाठ करना बेहद फलदायी माना जाता है, खासकर विवाह में देरी होने पर।

जरूरतमंद कन्या को दान करें

इस दिन कन्या को वस्त्र, मिठाई या श्रृंगार का सामान दान करने से विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और शुभ योग बनते हैं।

विशेष ध्यान रखें

  • मन और विचार शुद्ध रखें
  • नकारात्मक सोच से दूर रहें
  • सच्चे मन से भगवान शिव पर भरोसा रखें
  • मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर किए गए ये उपाय जल्दी विवाह और सुखी वैवाहिक जीवन का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा