एकादशी व्रत  (सोर्स- सोशल मीडिया)
धर्म

Ekadashi 2026: मार्गशीर्ष माह में 2 खास एकादशी; तारीख को लेकर न हों भ्रमित, यहां जानें सही दिन और मुहूर्त

December Ekadashi Date: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक महत्व है। दिसंबर में उत्पन्ना एकादशी 4 और मोक्षदा एकादशी 20 दिसंबर को है। जानें दोनों व्रतों की तारीख, पूजा मुहूर्त और पारण का समय।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • दिसंबर 2026 में दो महत्वपूर्ण एकादशी व्रत रखे जाएंगे।

  • उत्पन्ना एकादशी का व्रत 4 दिसंबर, शुक्रवार को रखा जाएगा।

  • उत्पन्ना एकादशी तिथि 3 दिसंबर की रात 11:03 बजे से 4 की रात 11:44 बजे समाप्त होगी।

  • मोक्षदा एकादशी का व्रत 20 दिसंबर, रविवार को रखा जाएगा।

  • मोक्षदा एकादशी तिथि 19 दिसंबर की रात 10:09 बजे से 20 दिसंबर की रात 8:14 बजे तक रहेगी।

Utpanna And Mokshada Ekadashi Date: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक महत्व है। भगवान विष्णु को समर्पित यह व्रत सुख-समृद्धि, शांति और मोक्ष की प्राप्ति के लिए किया जाता है। हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में एक-एक एकादशी आती है। मार्गशीर्ष (अगहन) महीने में भी दो महत्वपूर्ण एकादशी व्रत रखे जाएंगे, जिन्हें उत्पन्ना एकादशी और मोक्षदा एकादशी के नाम से जाना जाता है।

दिसंबर 2026 में पहली एकादशी उत्पन्ना एकादशी होगी, जो 4 दिसंबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी। वहीं दूसरी एकादशी मोक्षदा एकादशी का व्रत 20 दिसंबर, रविवार को रखा जाएगा। दोनों ही एकादशियों का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। मान्यता है कि इन दिनों भगवान विष्णु और माता एकादशी की विधि-विधान से पूजा करने तथा व्रत रखने से भक्तों को पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

उत्पन्ना एकादशी को एकादशी व्रत की शुरुआत के लिए विशेष माना जाता है। वहीं मोक्षदा एकादशी को मोक्ष प्रदान करने वाली एकादशी कहा गया है। अगर आप भी दिसंबर में एकादशी का व्रत रखने की तैयारी कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं उत्पन्ना और मोक्षदा एकादशी की सही तारीख, तिथि, पूजा के शुभ मुहूर्त, व्रत पारण का समय और इनका धार्मिक महत्व।

दिसंबर 2026 में कब-कब रखा जाएगा एकादशी का व्रत?

मार्गशीर्ष महीने में दो एकादशी व्रत पड़ेंगे। पहली एकादशी कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में आएगी।

  • उत्पन्ना एकादशी: 4 दिसंबर 2026, शुक्रवार

  • मोक्षदा एकादशी: 20 दिसंबर 2026, रविवार

उत्पन्ना एकादशी की सही तारीख

मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी कहा जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 3 दिसंबर 2026 को रात 11 बजकर 3 मिनट पर शुरू होगी और 4 दिसंबर को रात 11 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर उत्पन्ना एकादशी का व्रत 4 दिसंबर, शुक्रवार को रखा जाएगा।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन माता एकादशी का प्राकट्य हुआ था। पौराणिक कथा के मुताबिक, भगवान विष्णु और मुरासुर के बीच युद्ध के दौरान भगवान विष्णु विश्राम कर रहे थे। तभी उनके शरीर से एक दिव्य शक्ति प्रकट हुई, जिसने मुरासुर का वध कर भगवान विष्णु की रक्षा की। इस शक्ति को माता एकादशी के नाम से जाना गया। इसी कारण इस तिथि को उत्पन्ना एकादशी कहा जाता है।

उत्पन्ना एकादशी 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त

उत्पन्ना एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा और व्रत का संकल्प शुभ मुहूर्त में करना विशेष फलदायी माना जाता है।

पूजा के शुभ मुहूर्त:

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:10 से 6:04 बजे तक

प्रातः संध्या: सुबह 5:37 से 6:59 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:50 से दोपहर 12:32 बजे तक

विजय मुहूर्त: दोपहर 1:55 से 2:37 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:21 से 5:49 बजे तक

सायाह्न संध्या: शाम 5:24 से 6:45 बजे तक

उत्पन्ना एकादशी व्रत पारण समय: 5 दिसंबर 2026, शनिवार को सुबह 6:59 बजे से 9:04 बजे तक रहेगा। एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि में किया जाता है।

मोक्षदा एकादशी 2026 कब है?

मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मोक्षदा एकादशी का व्रत करने से पापों से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, मोक्षदा एकादशी की तिथि 19 दिसंबर 2026 को रात 10 बजकर 9 मिनट पर शुरू होगी और 20 दिसंबर को रात 8 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार मोक्षदा एकादशी का व्रत 20 दिसंबर, रविवार को रखा जाएगा।

मोक्षदा एकादशी 2026 पूजा मुहूर्त

मोक्षदा एकादशी पर सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना और व्रत का संकल्प करना शुभ माना जाता है।

पूजा के शुभ मुहूर्त:

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:19 से 6:14 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:57 से दोपहर 12:39 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:28 से 5:52 बजे तक

मोक्षदा एकादशी व्रत पारण समय: 21 दिसंबर 2026, सोमवार को सुबह 7:10 बजे से 9:13 बजे तक रहेगा।

26/11 Mumbai Terror Attack: ताज होटल से CST तक, 26/11 मुंबई हमले की 9 बड़ी बातें

दिल्ली की गीता कॉलोनी में फिर लगी आग, फ्लाईओवर के नीचे कचरे के ढेर में भड़की लपटें; दमकल की गाड़ियां मौके पर

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

संविधान दिवस पर PM मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- OBC आरक्षण घटाकर मुसलमानों को कोटा देना चाहता है विपक्ष

संविधान दिवस पर आज कांग्रेस-BJP आमने-सामने, खरगे लखनऊ तो अमित शाह दिल्ली में करेंगे कार्यक्रम