माघ मेले में करें ये 5 विशेष दान(सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

माघ मेले में जा रहे हैं तो जरूर करें ये 5 तरह के दान, परिवार में आएंगी खुशियां, पितृ भी होंगे तृप्त

Magh Mela Puja Tips:माघ मेले में पवित्र स्नान के साथ-साथ दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दौरान 5 प्रकार के दान करने से न सिर्फ पितृ प्रसन्न होते हैं, बल्कि घर में खुशहाली और समृद्धि भी आती है।

सीमा कुमारी

Magh Mela Donation 2026: कुंभ की तरह ही माघ मेले का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। साल 2026 में माघ मेला 3 जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी 2026 तक रहेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, माघ मेला हर साल माघ मास के दौरान त्रिवेणी संगम पर लगता है।

इसे कुंभ का छोटा रूप माना जाता है। इस वर्ष भी जनवरी फरवरी में गंगा–यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम यानी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माघ मेले का आयोजन हो रहा है।

इस मेले को तप, दान और आध्यात्मिक शुद्धि के लिए पवित्र अवसर माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि माघ मेले में संगम स्नान से पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। माघ मेले की सबसे बड़ी विशेषता इसका कल्पवास है।

हजारों श्रद्धालु एक महीने तक संगम तट पर रहकर संयम, स्नान, दान और साधना करते हैं। ज्योतिषयों के अनुसार, इस दौरान पवित्र संगम तट पर डुबकी लगाने के साथ ही आपको दान भी अवश्य करना चाहिए। किन चीजों का दान आपके लिए शुभ हो सकता है, आइए जानते हैं।

माघ मेले में करें ये 5 विशेष दान

  •   अन्न दान

माघ मेले में अन्न दान को सर्वोत्तम दान माना गया है। गरीबों, साधु-संतों या जरूरतमंदों को चावल, गेहूं, दाल या भोजन दान करने से जीवन में कभी अन्न की कमी नहीं होती और पितृ प्रसन्न होते हैं।

  •  वस्त्र दान

ठंड के मौसम में माघ मेले के दौरान कंबल, ऊनी कपड़े, स्वेटर या शॉल का दान बेहद पुण्यकारी माना जाता है। यह दान ग्रह दोषों को शांत करता है और सौभाग्य बढ़ाता है।

  •   तिल और गुड़ का दान

तिल का संबंध पितरों से माना गया है। माघ स्नान के बाद तिल, गुड़ या तिल से बनी वस्तुओं का दान करने से पितृ दोष से राहत मिलती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

  •  दीप दान

नदी किनारे या मंदिर में घी या तेल का दीपक जलाकर दान करना बेहद शुभ होता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मानसिक शांति प्राप्त होती है।

  •   गौ सेवा और गौ दान

गाय को चारा, गुड़ या हरा चारा खिलाना या गौशाला में दान करना माघ मेले में अत्यंत फलदायी माना जाता है। इससे धन, संतान सुख और पुण्य की प्राप्ति होती है।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

दान हमेशा स्नान के बाद, श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार करें। दान करते समय अहंकार न रखें और मन को शुद्ध रखें।

माघ मेले में इन दानों को करने से ईश्वर की कृपा, पितरों का आशीर्वाद और जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

Top 10 News Today: 26 नवंबर को संविधान दिवस से लेकर विश्व शतरंज चैंपियनशिप तक क्या खास?

रिंकू सिंह की दुल्हनिया प्रिया सरोज शादी में किस दुकान का गहना पहनेंगी?

Aaj Ka Mausam: राजस्थान-MP में शीतलहर, UP-बिहार समेत मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट; 10°C से नीचे गिरा पारा

Indian Railway: ट्रेन में अब कम खाना मिलेगा, रेलवे ने मेन्यू आइटम घटाए; जानें क्या-क्या बदला?

संविधान दिवस: लोकतंत्र की आत्मा, समानता का संकल्प और हर भारतीय के अधिकारों की पहचान