Lucky Plants In Sawan (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

Lucky Plants: इस साल के सावन में ये 5 पौधे पलट देंगे आपकी किस्मत, जानिए क्या कहती हैं मान्यताएं

Lucky Plants In Sawan Month: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दौरान कुछ विशेष पौधे घर में लगाने से सुख-समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

सीमा कुमारी

Sawan 2026 Auspicious Plants For Fortune And Happiness: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र और शुभ समय माना जाता है। यह मास आध्यात्मिक शुद्धि और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अत्यंत फलदायी होता है। वास्तु अनुसार अगर आप सावन के महीने में इन पौधों को घर में लगाते हैं तो इससे आपकी किस्मत चमक जाएगी। दुर्भाग्य से हमेशा हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

सावन महीने में घर में कौन से पौधे लगाना शुभ

  • बेलपत्र का पौधा लगाना

वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र में सावन महीने में बेलपत्र का पौधा लगाना बेहद शुभ बताया गया है। इस पौधे को घर की उत्तर या पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। यह घर में शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है। भगवान शिव का प्रिय माना जाता है। शिव की पूजा में बेलपत्र का जरूर इस्तेमाल किया जाता है।

  • शमी का पौधा

सावन महीने में बेलपत्र पौधे के अलावा घर में शमी का पौधा लगाना भी बेहद शुभ होता है। इसे घर के मुख्य द्वार की बाईं तरफ लगाना चाहिए। इससे भगवान शिव के साथ-साथ शनिदेव की भी कृपा बरसती है। इस पौधे को सावन के शनिवार में लगा सकते हैं। अगर घर के बाहर जगह न हो तब आप इसे छत पर रख सकते हैं।

  • हरसिंगार का पौधा

वास्तु शास्त्र अनुसार सावन के महीने में घर की पूर्व दिशा में हरसिंगार का पौधा लगाना भी बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इस पौधे को घर में लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाती है। यह पौधा स्वास्थ्य लाभ, मन की शांति और वास्तु दोषों का निवारण करता है।

  • तुलसी का पौधा

तुलसी को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। सावन में इस पौधे को घर में लगाने से सुख-शांति और आर्थिक समृद्धि बनी रहती है। इसे घर के बीचो-बीच या उत्तर पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

  • लक्ष्मणा का पौधा

सावन के महीने में घर में लक्ष्मणा का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसे गमले में या घर के गार्डन में लगा सकते हैं। कहते हैं ये पौधा धन को आकर्षित करता है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, ED की कार्रवाई के बाद लिया फैसला

NEET UG 2026: कर्नाटक से यूपी तक बढ़ीं MBBS सीटें, जानिए आपके राज्य में अब कितनी सीटें? देखें पूरी लिस्ट

BRICS Summit 2026 LIVE: बीजिंग से भारत के लिए रवाना शी जिनपिंग, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

BRICS बिजनेस समिट से G7 पर जबरदस्त तंज, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पश्चिमी देशों को दिखाया आईना!

BRICS Summit 2026 में दिखेगी जयपुर की नवाबी झलक, 300 कारीगरों ने तैयार की सोने-चांदी की चमचमाती विशेष कटलरी