देवशयनी एकादशी पर दीपक जलाना (सौ.जैमिनी) 
धर्म

देवशयनी एकादशी पर शाम को इस दिशा में जलाएं दीया, श्रीहरि विष्णु की मिलेगी विशेष कृपा सुख-समृद्धि के बनेंगे योग

Lord Vishnu Puja 2026: देवशयनी एकादशी की शाम सही दिशा में दीया जलाने से भगवान श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। जानिए शाम के समय किस दिशा में दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

सीमा कुमारी

Devshayani Ekadashi Diya Upay:आज देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। सनातन धर्म में इस एकादशी व्रत का बड़ा महत्व है। क्योंकि, इसी पवित्र तिथि से भगवान श्री हरि विष्णु चार माह के लिए योगनिद्रा यानी विश्राम करने चले जाते हैं और चातुर्मास का आरंभ होता है। चातुर्मास के शुरू होने के साथ ही शुभ और मांगलिक कामों पर रोक भी लग जाती है। इस पावन अवसर पर भगवान विष्णु के साथ माता तुलसी की पूजा का भी विशेष महत्व बताया गया है।

देवशयनी एकादशी पर तुलसी के पास विधि-विधान से घी का दीपक जलाने और मंत्र जाप करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही सुख-समृद्धि, आर्थिक उन्नति और मानसिक शांति की प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है।

आज शाम के समय इस एक जगह पर दीपक अवश्य जलाएं

  • घर के मुख्य द्वार

ज्योतिषयों के अनुसार, घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर देवशयनी एकादशी के दिन आपको दीपक जलाने चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर होती है और सकारात्मकता आपके जीवन में आती है।

  • तुलसी के पास दीपक जलाए

आज आपको तुलसी के पास भी एक दीपक अवश्य जलाना चाहिए और तुलसी की 3 या 7 बार परिक्रमा करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि आ सकती है। हालांकि इस बात का ख्याल रखें कि गलती से भी तुलसी को न छुएं और ना ही एकादशी के दिन तुलसी पर जल अर्पित करें।

  • रसोई घर में दीपक जलाए

देवशयनी एकादशी के दिन घर के किचन में भी आपको दीपक जलाना चाहिए ऐसा करने से घर में अन्न की कभी कमी नहीं होती। इसके साथ ही देवशयनी एकादशी के दिन आपको पीपल के वृक्ष के पास दीपक जलाते हैं तो शुभ फल आपको मिल सकते हैं।

  • पीपल के पेड़ नीचे दीपक जलाए

देवशयनी एकादशी के दिन पीपल में भगवान विष्णु का वास माना जाता है इसलिए इस रात को पीपल के पेड़ के नीच दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करना पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और कुंडली में सभी तरह के दोष दूर होते हैं। साथ ही घर के सभी सदस्यों की उन्नति होती है और भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

देवशयनी एकादशी पर इन बातों का भी रखें ध्यान

  • पूजा के लिए शुद्ध घी का दीपक उपयोग करें ।
  • दीपक सुरक्षित स्थान पर रखें ताकि कोई दुर्घटना न हो।
  • तुलसी के आसपास स्वच्छता बनाए रखें।
  • पूजा के दौरान भगवान विष्णु का ध्यान और भक्ति भाव बनाए रखें।
  • अगर अधिक दीपक जलाना संभव न हो तो एक दीपक भी पूर्ण श्रद्धा से जलाया जा सकता है।

Delhi Pollution Rules: नो पीयूसी-नो फ्यूल से दोगुनी पार्किंग फीस तक, 1 नवंबर से दिल्ली में लागू हुए 10 नए नियम

राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें, बोले- भारत अब रुकने वाला नहीं

Bank Holidays November 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक! देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग प्रस्ताव पास, किसने क्या कहा?

जेल से बाहर आते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, किस मामले में हुई कार्रवाई?