प्रदोष काल में क्यों है पूजा का विशेष महत्व (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

आज है भगवान शिव जी से विशेष आशीर्वाद पाने का योग, शाम को कर लें ये उपाय, धन की समस्या होगी दूर!

Shiva Remedies For Career:आज भगवान शिव से विशेष आशीर्वाद पाने का शुभ योग है। जानें इसका महत्व, पूजा का सही समय और इससे मिलने वाले आध्यात्मिक व जीवन लाभ।

सीमा कुमारी

Evening Pradosh Vrat Puja :आज 17 दिसंबर को साल का आखिरी प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। यह पावन पर्व भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है और इस दिन शाम के समय पूजा करना शुभ होता है। कहा जाता है कि, प्रदोष काल में पूजा करने से सभी प्रकार के दोषों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख, समृद्धि के साथ और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

आज अगर प्रदोष काल में महादेव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा करें और कुछ विशेष उपाय करें तो महादेव की कृपा से करियर और धन की समस्याएं दूर होंगी। आइए इन उपायों के बारे में जानें-

 प्रदोष काल में क्यों है पूजा का विशेष महत्व

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार सूर्यास्त के बाद का समय प्रदोष काल कहलाता है। इस समय भगवान शिव की आराधना करने से शीघ्र फल की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि बुध प्रदोष व्रत पर इस काल में किए गए उपाय करियर में स्थिरता और आर्थिक मजबूती प्रदान करते हैं।

आज बुध प्रदोष व्रत पर शाम के समय करें ये विशेष उपाय

आर्थिक तंगी से छुटकारा

ज्योतिषयों के अनुसार, धन संबंधी समस्याओं का अंत नहीं हो पा रहा है, संपत्ति में वृद्धि के लिए की गई कोशिश कामयाब नहीं हो पा रही है तो आपको प्रदोष व्रत पर एक सरल उपाय करना चाहिए। सवा किलो साबुत चावल लें और छोड़ा सा दूध लें और शिव जी के मंदिर जाकर सच्चे मन से जरूरतमंदों को दान कर दें। प्रदोष व्रत पर इस उपाय को करने से धन में वृद्धि के रास्ते खुलते हैं।

शत्रु को दूर करने के लिए उपाय

अगर शत्रु आप पर हावि हो रहे हैं और लगातार परेशान कर रहे हैं तो प्रदोष व्रत के दिन आपको शाम के समय एक सरल उपाय करना चाहिए। इसके लिए शमी पत्र लें और उसे साफ कर लें। इसके बाद 'ऊँ नमः शिवाय' मंत्र का 11 बार जाप करते हुए शिवलिंग पर इन्हें अर्पित करते जाएं।

 करियर से जुड़ी समस्याओं में लाभ

जो लोग नौकरी में रुकावट, व्यापार में घाटा या धन की कमी से जूझ रहे हैं, उनके लिए बुध प्रदोष व्रत के उपाय विशेष लाभकारी माने जाते हैं। नियमित रूप से इस व्रत का पालन करने से निर्णय क्षमता मजबूत होती है और नए अवसर प्राप्त होने लगते हैं।

Tamil Nadu Gold Ring Scheme: नवजातों को 1gm सोने की अंगूठी, लेकिन मदुरै से ही शुरुआत क्यों? जानिए मामा कनेक्शन

आसमान की तरफ खिंचता दिखा नदी का पानी! समस्तीपुर में बना दुर्लभ जल बवंडर, देखें वायरल Video और जानें साइंस

IMD Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का खतरा, अंडमान में ऑरेंज अलर्ट, चार धाम यात्रा रुकी

राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपी BJP की बड़ी बैठक, 8 सीटों पर नाम तय करने की कवायद तेज, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग

LPU Protest: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रातभर बवाल! पुलिस से झड़प के बाद 10 दिनों के लिए बंद हुआ कैंपस