शनिवार के दिन किन जगहों पर दीपक जलाना शुभ जानिए (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

शनिवार को इन स्थानों पर जलाएं दीया, जीवन की कठिनाइयों से मिलेगी मुक्ति, सफलता के खुलेंगे नए मार्ग

शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित हैं। ऐसे में शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन किन जगहों पर दीपक जलाना शुभ होता है। आइए जानते है

सीमा कुमारी

Vastu Tips: किसी भी व्यक्ति जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत अधिक महत्व है। कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान वास्तुशास्त्र में बताए गए नियमों का पालन किया जाता है तो उस काम में सफलता जरूर मिलती है।

वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी उतने ही बुरे हो सकते हैं। आज की यह खबर उन लोगों के लिए है, जिनकी इच्छाएं पूरी नहीं हो रही हैं या फिर उनके कोई काम अटके पड़े हुए हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको तीन ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर अगर आप हर शनिवार दीपक जलाते हैं तो ऐसे में आपकी सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। आइए जानते है शनिवार के दिन किन जगहों पर दीपक जलाना शुभ होता है।

शनिवार के दिन किन जगहों पर दीपक जलाना शुभ जानिए 

शनि मंदिर में

शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित हैं। ऐसे में आपको शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन सूर्य के ढलने के बाद शनि मंदिर में जाकर एक दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से आपको साढ़ेसाती और इसके बुरे प्रभावों को कम करने में भी मदद मिल सकती हैं।

पीपल और शमी के पेड़

शनिवार के दिन अगर आप चाहें तो पीपल और शमी के पेड़ के नीचे भी दीपक जला सकते हैं। ऐसा करना बेहद ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार जब आप इन जगहों पर शनिवार के दिन दीपक जलाते हैं, तो आपके जीवन में सुख समृद्धि का वास होता है।

मुख्य द्वार

शनिवार के दिन आपको अपने घर के मुख्य द्वार के बायीं तरफ एक दीपक जलाना चाहिए। जब आप ऐसा करते हैं तो आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। यह छोटा सा उपाय आपके घर और जीवन को धन और धान्य से भर देता है।

हनुमान मंदिर

शनिवार के दिन आपको किसी हनुमान मंदिर में जाकर एक दीपक जलाना चाहिए। अगर ऐसा करते हैं, तो इससे हनुमान भगवान खुश हो जाते हैं। जब ऐसा होता है तो आपकी सभी इच्छाएं पूरी होने लगती है और साथ ही अटके हुए काम भी बनने लगते हैं।

PM मोदी उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के दौरे पर रवाना, मध्य एशिया में भारत की ताकत का प्रदर्शन

BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने 3 वरिष्ठ नेताओं को क्यों लगाई फटकार? शोक समारोह में जाने से जुड़ा है मामला

नेपाल के लिए भारत सरकार और विपक्ष एक, मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी-शाह को लिखा पत्र, हर संभव मदद देने की अपील

National Sports Day पर मेजर ध्यानचंद को नमन, PM मोदी वीडियो शेयर कर बोले- उनकी प्रतिभा पीढ़ियों को...

Explainer: क्या इस बार पास होगा EOS-5 मिशन? दो बार फेल हो चुका ISRO, भारत के लिए क्यों है इतना खास