किस दिशा में लगानी चाहिए पितरों की फोटो (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

घर में मृत व्यक्ति की तस्वीर लगाने से पहले ये बातें जान लें, वरना हो सकता है भारी नुकसान

Dead Person Photo: ऐसा माना जाता है कि घर में गलत दिशा में पितरों की तस्वीर लगाने से जीवन में कई तरह की समस्या आती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस दिशा में लगाएं पितरों की तस्वीर।

सीमा कुमारी

Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष अभी चल रहा है। इस साल पितृपक्ष 21 सितंबर तक चलेगा। जैसा कि आप जानते हैं कि हिंदू धर्म में मृत पूर्वजों को देवताओं की तरह पूजा जाता है, खास तौर पर पितृ पक्ष के दौरान। यह लगभग 16 दिनों तक चलता है, इस दौरान अपने पूर्वजों की आत्मा को शांति देने के लिए कई तरह के अनुष्ठान किए जाते हैं। साथ ही, साथ लोग इस दौरान दिवंगत आत्माओं की तस्वीर लगाना भी शुभ मानते हैं।

ऐसी मान्यता है कि, ऐसा करने पर पितरों की कृपा परिवारजनों पर बनी रहती है। लेकिन मृत व्यक्ति की फोटो लगाते समय की गईं कुछ गलतियां घर के सदस्यों के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं इन गलतियों के बारे में-

किस दिशा में लगानी चाहिए पितरों की फोटो

एक से ज्यादा तस्वीर न लगाएं

अक्सर देखा जाता है कि हम पितरों की तस्वीर लगाते समय एक ही पूर्वज की कई तस्वीरें घर के अलग-अलग स्थानों पर लगा लेते हैं। जबकि एक ही पूर्वज की तस्वीर एक से ज्यादा नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से पितर रुष्ट हो जाते हैं और घर में कलह क्लेश होने लगता है।

ब्रह्म-स्थान यानी घर के बीचों-बीच न लगाएं

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मृत व्यक्ति की भूलकर भी घर के ब्रह्म स्थान यानी घर के बीचों-बीच नहीं लगानी चाहिए। घर में पितरों की फोटो सीढ़ियों के नीचे या स्टोर रूम में भी भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए। इन जगहों पर पितरों की तस्वीर लगाने से परिवार के सदस्यों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पूजा घर में न लगाएं

आपको बता दें, कुछ लोग अपने पूर्वजों की तस्वीर को पूजा घर में लगा देते हैं, जो कि वास्तु-शास्त्र में बहुत अशुभ माना गया है। घर के मंदिर में कभी भी पितरों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। कभी भी मृत व्यक्ति की फोटो पूजा घर में भगवान की मूर्ति या तस्वीरों के साथ नहीं रखनी चाहिए।

तस्वीर को दीवारों पर न लटकाएं

बहुत से लोग अपने घरों में पितरों की तस्वीर को दीवारों पर लटका देते हैं, जिसे वास्तु-शास्त्र में गलत बताया गया है। मृत व्यक्ति की फोटो को कभी भी दीवार पर लटकाना नहीं चाहिए, बल्कि एक लकड़ी के स्टैंड या टेबल पर पूर्वजों की तस्वीरें रखनी चाहिए।

तस्वीर को दक्षिण दिशा में लगाएं

वास्तु की मानें तो मृत व्यक्ति की फोटो हमेशा दक्षिण दिशा में ही लगानी चाहिए। इसके अलावा, आप उत्तर दिशा की तरफ भी पितरों की तस्वीर लगा सकते हैं लेकिन इस दिशा में तस्वीर लगाते समय ध्यान रखें कि उनका मुख दक्षिण दिशा की तरफ होना चाहिए।

बेडरूम में न लगाएं

घर में मृत व्यक्ति की फोटो कभी भी बेडरूम में नहीं लगानी चाहिए। बेडरूम में पितरों की फोटो लगाना बहुत अशुभ माना जाता है। बेडरूम के अलावा, किचन में और बाथरूम के आसपास भी पितरों की फोटो नहीं लगानी चाहिए।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!