मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन इन बातों का रखें ध्यान (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

मार्गशीर्ष अमावस्या पर भूलकर न करें ये काम, नोट कर लीजिए

Amavasya:मार्गशीर्ष अमावस्या पर पितरों की कृपा पाने के लिए कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए, ताकि आपके ऊपर पितरों की कृपा बनी रहे। जानिए अमावस्या के दिन आपको किन कामों को करने से बचना चाहिए।

सीमा कुमारी

Margashirsha Amavasya 2025: हर साल की तरह इस बार 20 नवंबर को मार्गशीर्ष अमावस्या मनाई जाएगी। मार्गशीर्ष के माह में आने वाली दर्श अमावस्या या मार्गशीर्ष अमावस्या बेहद खास होती है, क्योंकि इसे पितृों से जोड़कर देखा गया है। ऐसा माना जाता है कि अगर पितृ अशांत हैं या उनकी तृप्ति के लिए तर्पण करना है, तो दर्श अमावस्या से बेहतर दिन नहीं हो सकता है।

ज्योतिषयों के अनुसार, इस दिन पर कुछ नियमों का ध्यान रखना भी जरूरी है, ताकि आपको किसी तरह के बुरे परिणाम न झेलने पड़े। ऐसे में आइए जानते है किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन इन बातों का रखें ध्यान

घर से बाहर जाने से बचें

ऐसा माना जाता है कि अमावस्या के दिन बुरी शक्तियों का प्रभाव बढ़ जाता है। ऐसे में इस दिन पर रात के समय घर से बाहर जाने से बचना चाहिए। इसके साथ ही किसी तरह की नकारात्मक स्थान या फिर शमशान आदि पर भी जाने से बचना चाहिए। वरना आपको नकारात्मक परिणाम झेलने पड़ सकते हैं।

न करें मांस-मदिरा का सेवन

ज्योतिषयों बताते है कि, अमावस्या के दिन मांस-मदिरा का सेवन करने से भी बचना चाहिए। इसके साथ ही अमावस्या के दिन बाल और नाखून काटने से भी बचना चाहिए। इस दिन पर शुभ कार्य जैसे नया वाहन खरीदना और गृह प्रवेश जैसे कार्य करना भी शुभ नहीं माना गया।

यात्रा करने से बचें

अमावस्या के दिन यात्रा करने से भी बचना चाहिए, क्योंकि इससे सफलता मिलने की संभावना कम हो सकती है। इसके साथ ही इस दिन पर किसी भी तरह का नया काम शुरू करने से भी बचना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता का प्रवेश हो सकता है।

तुलसी के पत्ते न तोड़े

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन तुलसी में जल अर्पित करना शुभ नहीं माना गया। इसके साथ ही इस दिन पर न तो तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए और न ही तुलसी को स्पर्श करना चाहिए।

ऐसा करने से आपको आपको अच्छे परिणाम नहीं मिलते। आप इस दिन पर शाम के समय तुलसी के पास घी का दीपक जला सकते हैं। इसके साथ ही तुलसी की 7 या 11 बार परिक्रमा करने से भी आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज