-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Why Is Tulsi Puja Important On Margashirsha Amavasya
मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन तुलसी पूजा का महत्व जानिए, इस तेल का ही दीया जलाएं
- Written By: सीमा कुमारी
Tulsi Puja: शास्त्रों में बताया गया है कि मार्गशीर्ष अमावस्या पर तुलसी पूजा और दीपक जलाने की परंपरा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह घर में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक वृद्धि का माध्यम भी है।

मार्गशीर्ष अमावस्या पर तुलसी पूजा का क्यों है महत्व (सौ.सोशल मीडिया)
Agahan Month Tulsi Puja 2025: धार्मिक दृष्टि से मार्गशीर्ष महीने की अमावस्या का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस बार मार्गशीर्ष अमावस्या का पर्व 20 नवंबर 2025 को मनाया जा रहा है। इसे अन्य अमावस्याओं की तुलना में अधिक पवित्र माना जाता है, क्योंकि यह महीना भगवान श्री कृष्ण को अति प्रिय है। स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने गीता में कहा है ‘महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं’।
जहां एक ओर मार्गशीर्ष माह के दौरान भगवान श्री कृष्ण की पूजा का दोगुना फल प्राप्त होता है, ठीक ऐसे ही मार्गशीर्ष माह की अमावस्या पर पितृ तर्पण और दान का विशेष महत्व होने के साथ-साथ तुलसी पूजा का भी फलदायी समय होता है।
शास्त्रों में बताया गया है कि तुलसी पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है, नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और समृद्धि का वातावरण बनता है। ऐसे में आइए जानते है मार्गशीर्ष अमावस्या पर तुलसी पूजा का क्यों है महत्व,और कौन सा जलाना चाहिए दीपक?
सम्बंधित ख़बरें
Hindu Tradition: परीक्षा या किसी शुभ काम से पहले दही-चीनी क्यों खिलाई जाती है? जानिए इसके आयुर्वेदिक महत्व
Ganesh Chalisa: बुधवार को इस विधि से करें श्री गणेश चालीसा का पाठ, हर संकट होगा दूर
Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान? दीपक का ये उपाय बदल सकता है आपकी तकदीर
श्रीकृष्ण जन्मभूमि कार सेवा पर स्वामी सच्चिदानंद का ऐलान, 9 अगस्त को चित्रगुप्त पीठ में होगा भूमि पूजन
मार्गशीर्ष अमावस्या पर तुलसी पूजा का क्यों है महत्व
ज्योतिषयों के अनुसार, मार्गशीर्ष अमावस्या पर तुलसी पूजा करने के लिए सुबह-सुबह स्नान कर घर की सफाई करना अत्यंत आवश्यक है। तुलसी के पौधे के चारों ओर हल्का सा पानी छिड़कें और उन्हें साफ वस्त्र से पोछें।
तुलसी के चरणों में लाल या पीले रंग का चंदन, सिंदूर और अक्षत चढ़ाएं। पूजा के दौरान तुलसी माता के सामने दीपक जलाना अत्यंत फलदायी माना गया है।
कैसे जलाएं दीपक
दीपक में घी या तेल डालें। यदि तेल का दीपक जलाएं तो सरसों या तिल का तेल श्रेष्ठ माना गया है। दीपक को तुलसी के पौधे के पास रखें और उसकी चारों दिशाओं में प्रकाश फैलने दें।
इस समय ॐ तुलसीदेव्यै नमः या कोई अन्य तुलसी स्तोत्र का जप करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
सनातन धर्म में तुलसी पूजा और दान का महत्व
सनातन धर्म में तुलसी पूजा के साथ दान करना भी अत्यंत शुभ माना गया है। गेहूं, चावल, गुड़, तिल या कपड़े का दान तुलसी माता को अर्पित किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- स्कंद षष्ठी व्रत का क्या है महत्व, जानिए सनातन धर्म में इसकी महिमा
हिन्दू शास्त्रों में बताया गया है कि मार्गशीर्ष अमावस्या पर तुलसी पूजा और दीपक जलाने की परंपरा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह घर में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक वृद्धि का माध्यम भी है। इस दिन श्रद्धा और विश्वास से की गई पूजा जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाती है।
Why is tulsi puja important on margashirsha amavasya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मोहन सरकार का पहला अनुपूरक बजट पेश, 7,765.76 करोड़ रुपये का प्रावधान, आज होगी विधानसभा में चर्चा
Jul 22, 2026 | 09:18 AMAbraham Accords: ट्रंप का बड़ा दावा, ऐतिहासिक अब्राहम अकॉर्ड्स में जल्द शामिल हो सकता है लेबनान
Jul 22, 2026 | 09:18 AMप्रदर्शन में क्यों नहीं दिखे शशि थरूर? कयासों के बीच घायलों से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता, सरकार को चेताया
Jul 22, 2026 | 09:16 AMअफगानिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, हश्मतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी कप्तानी; सामने आई ये बड़ी वजह
Jul 22, 2026 | 09:16 AMCurry Leaves Benefits: करी पत्ते के लाजवाब फायदे, डायबिटीज से लेकर बालों और पाचन तक, जानिए क्यों है यह सुपरफूड
Jul 22, 2026 | 09:06 AMनागपुर से इतना खास लगाव क्यों रखते हैं देवेंद्र फडणवीस? तस्वीरों में जानिए सफर!
Jul 22, 2026 | 09:01 AMIran Attack Kuwait: ईरान ने कुवैत के वाटर प्लांट्स पर किया बड़ा हमला, 90% आबादी के सामने जल संकट
Jul 22, 2026 | 08:59 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM














