श्री हरि भगवान विष्णु (सौ.AI) 
धर्म

कामदा एकादशी पर किन चीजों का दान करने से पूरे साल बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा, यहां जानिए

Lord Vishnu: कामदा एकादशी के दिन विधि-विधान से व्रत और पूजा करने के साथ कुछ विशेष चीजों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन दान करने से भगवान विष्णु की कृपा पूरे वर्ष बनी रहती है।

सीमा कुमारी

Kamada Ekadashi Par Kya Daan Karein: 29 मार्च 2026 को चैत्र महीने की आखिरी एकादशी यानी कामदा एकादशी व्रत रखा जा रहा है। श्री हरि भगवान विष्णु को समर्पित एकादशी व्रत हर महीने दो बार रखा जाता है। लेकिन इन सभी एकादशियों में कामदा एकादशी खास होता है।

एकादशी के दिन दान करना बड़ा शुभ

धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि, कामदा एकादशी के दिन व्रत, पूजा और दान का बहुत अधिक महत्व होता है। इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने से सुख, समृद्धि, धन, सौभाग्य और शांति की प्राप्ति होती है। आइए जानें कामदा एकादशी के दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।

कामदा एकादशी के दिन किन चीजों का दान करना शुभ

  • पीले वस्त्र और अनाज का करें दान

कामदा एकादशी के दिन पीले वस्त्र और अनाज का दान करना शुभ बताया गया है। क्योंकि, भगवान विष्णु को पीला रंग बेहद प्रिय है। ज्योतिषयों के अनुसार, इस दिन ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को पीले वस्त्र, चने की दाल और हल्दी का दान करने से आर्थिक तंगी से निजात मिलती है।

  • प्यासे को पानी पिलाना

लोक मान्यता के अनुसार, कामदा एकादशी के दिन पीले वस्त्र और अनाज के दान करने के अलावा प्यासे को पानी पिलाना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। अगर आप श्री हरि भगवान विष्णु की कृपा चाहते है तो इस दिन प्यासे को पानी पिलाना न भूलें।

  • फल और मिठाई का करें दान

इस दिन मौसमी फलों जैसे केला या आम और पीले रंग की मिठाइयों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है।

  • गौ-सेवा करें

कामदा एकादशी के दिन गौ माता की सेवा करें। कहा जाता है कि गौ माता को हरा चारा और गुड़ खिलाने से कुंडली के कई दोष शांत होते है।

  • दीप दान करें

शाम के समय मंदिर या तुलसी के पास दीपदान करने से जीवन का अंधकार दूर होता है और मानसिक शांति मिलती है।

  • गुड़ का दान करें

कामदा एकादशी के दिन गुड़ का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। गुड़ का संबंध शुभता और मिठास से होता है। इस दिन गुड़ का दान करने से जीवन की कड़वाहट दूर होती है और रिश्तों में मिठास आती है। यही नहीं गुड़ का दान करने से विष्णु जी के साथ माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। इस दिन आपको गुड़ का दान अवश्य करना चाहिए।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला