चैत्र नवरात्र में बिना किसी को बताए करें इन वस्तुओं का दान, बनेंगे अपार धन और सम्मान के योग!

Chaitra Navratri Daan Ka Mahatva: चैत्र नवरात्रि के दौरान गुप्त रूप से दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में धन, सुख और सम्मान के योग बनते हैं।
Chaitra Navratri Daan Ke Upay
मां दुर्गा (सौ.AI)
Published on
Updated on

Chaitra Navratri Daan Ke Upay : हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि की शुरुआत होती है। इन नौ दिनों में भक्त पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करते हैं।

नौ दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में व्रत, कलश स्थापना और मंत्र जाप का तो बहुत महत्व है ही, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शास्त्रों में दान को दरिद्रता दूर करने का सबसे बड़ा महा-उपाय बताया गया है?

धार्मिक मान्यता है कि नवरात्र के दौरान सही समय और सही चीजों का दान गुप्त रूप से करने से कई गुना बढ़कर वापस मिलता है, तो आइए जानते हैं वो कौन सी खास चीजें हैं, जिन्हें दान करने से घर में अपार धन और सुख-समृद्धि का वास होता है।

चैत्र नवरात्र में किन 4 चीजों का दान करना होता है शुभ

  • केला और मौसमी फलों का करें दान

ज्योतिषियों के अनुसार,चैत्र नवरात्र के दौरान केला और मौसमी फलों का दान करना शुभ बताया गया है। कहा जाता है कि, केला और मौसमी फलों का दान करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होती है। इसके अलावा, अटके धन को वापस पाने के लिए केले का दान रामबाण उपाय है, साथ ही मौसमी फलों का दान भी शुभ है।

  • लाल रंग के वस्त्र का करें दान

नवरात्र के दौरान केला और मौसमी फलों के दान के अलावा, मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए लाल रंग के वस्त्र का दान करना भी शुभ बताया गया है। क्योंकि, मां दुर्गा को लाल रंग बहुत प्रिय है। कहते है ऐसा करने से घर में बरकत आती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

  • सोलह श्रृंगार सामग्री का करें दान

मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए सुहागन महिलाओं को श्रृंगार का सामान जैसे चूड़ियां, बिंदी, सिंदूर दान करना चाहिए। ऐसा करने से अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है।

  • अनाज या भोजन का दान

मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए नवरात्र के दौरान जरूरतमंदों एवं गरीबों को अनाज या भोजन का दान करने से माता रानी अत्यंत प्रसन्न होती है और अपनी भक्तों की सभी मनोकामना को पूरी करते हैं।

  • लाल रंग की चूड़ियां का करें दान

कहा जाता है कि नवरात्र के दौरान माता रानी की कृपा पाने के लिए लाल रंग की चूड़ियां दान करने से माँ की कृपा बनी रहती है।

दान करते समय किन बातों का रखें ध्यान

  • दान हमेशा श्रद्धा और गुप्त रूप से करें।
  • अपनी क्षमता के अनुसार ही दान करें, अहंकार न करें।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com