Kajari Teej Marriage Remedies: उत्तर भारतीय राज्यों में कजरी तीज का व्रत बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल कजरी तीज का व्रत 31 अगस्त 2026, सोमवार को रखा जाएगा। कजरी तीज का व्रत भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को किया जाता है।
इस दिन विवाहित महिलाएं सुखद दांपत्य जीवन, अखंड सौभाग्य और संतान के लिए व्रत करती हैं। यदि आप कजरी तीज पर ये उपाय करते हैं तो इससे आपको भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त हो सकती है। साथ ही इस उपायों को करने से वैवाहिक जीवन की समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। चलिए जानते हैं यह उपाय।
मनचाहा जीवन साथी पाने के लिए करें उपाय
ज्योतिषयों के अनुसार, मनचाहा जीवन साथी पाने के लिए कजरी तीज के दिन शुभ मुहूर्त में शिव-पार्वती की पूजा करें और खीर का भोग लगाएं। इसके बाद माता पार्वती को सोलह शृंगार की सामग्री अर्पित करें और अंत में श्री पार्वती चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से मनचाहा जीवनसाथी पाने का इच्छा पूरी हो सकती है।
शास्त्रों के अनुसार, कजरी तीज के दिन दान करना बहुत शुभ माना गया है। इस दिन पर दान करने से भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आप इस दिन पर गरीब व जरूरतमंद लोगों को दूध, दही, घी, और मिश्री आदि का दीन कर सकते हैं। इन चीजों के दान से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, जिससे वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
यदि किसी जातक के शादीशुदा जीवन में किसी तरह की समस्या आ रही है, तो इसके लिए कजरी तीज पर किया गया ये उपाय आपके काम आ सकता है। इसके लिए कजरी तीज पर हरे रंग के कपड़े पहनें और शिव-पार्वती की विधि-विधान से पूजा करें। इसके बाद व्रत रखें और कजरी तीज व्रत की कथा जरूर सुनें। ऐसा करने से शादीशुदा जीवन की समस्याएं दूर हो सकती हैं।