Jyestha Purnima Daan Benefits: 31 मई को अधिकमास की ज्येष्ठ पूर्णिमा मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। धर्म शास्त्रों में पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा के अलावा,गंगा या अन्य पवित्र नदियों में स्नान-दान करने से व्यक्ति के सभी पाप मिट जाते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। vबता दें कि इस बार की ज्येष्ठ पूर्णिमा अत्यंत ही खास क्योंकि यह अधिकमास में पड़ रही है। अधिकमास पूरे 3 साल में एक बार आती है।
अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन मौसमी फलों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि मौसमी फलों का दान करने से मानसिक शांति मिलती है और घर के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन मौसमी फलों के दान के अलावा पीले अनाज का दान करना भी बड़ा शुभ बताया गया हैं। पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है, इसलिए इस दिन पीले रंग की वस्तुओं जैसे चने की दाल, बेसन, या हल्दी का दान करें। इन चीजों का दान करने करियर और बिजनेस में आ रही रुकावटें दूर होती हैं।
ये भी पढ़ें-Blue Moon: 31 मई को आकाश में दिखेगा दुर्लभ Blue Moon, सिंह राशि समेत 4 राशि के जातकों के बल्ले-बल्ले
ज्येष्ठ का महीना साल का सबसे गर्म महीना होता है। इसलिए इस दौरान शीतलता प्रदान करने वाली और जल से जुड़ी वस्तुओं का दान महादान कहलाता है। इस दिन किसी मंदिर में या जरूरतमंद व्यक्ति को मिट्टी का घड़ा पानी भरकर दान करें। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और कुंडली का सूर्य दोष शांत होता है।
जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर है या जिन्हें बहुत अधिक मानसिक तनाव रहता है तो उन्हें सफेद चीजों का दान करना चाहिए। पूर्णिमा के दिन दूध, चावल, चीनी या चांदी का दान करने मानसिक शांति मिलती है और आर्थिक स्थिरता भी आती है।