हनुमान जी (Source. Pinterest) 
धर्म

Jyeshtha Month: ज्येष्ठ 2026 में पड़ रहे हैं 8 मंगलवार, कर्क समेत इन 4 राशि वालों के लिए मंगल ही मंगल!

Jyeshtha Month Tuesday Spiritual : ज्येष्ठ 2026 में पड़ रहे 8 मंगलवार का दुर्लभ संयोग से कर्क समेत 4 राशियों के जीवन में सुख, सफलता और मंगल कार्यों की वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं।

सीमा कुमारी

Jyeshtha Month Tuesday Importance: वैशाख महीने के समापन के साथ ज्येष्ठ महीने की शुरुआत हो जाती है। इस साल ज्येष्ठ का महीना 02 मई से 29 जून तक रहने वाला है। अधिक मास के कारण ज्येष्ठ माह पूरे 59 दिन का होगा। जिस वजह से ज्येष्ठ माह का महत्व बढ़ गया है।

बताया जाता है कि, इस माह में पड़ने वाले हर मंगलवार को हनुमान जी साधना का विशेष मानी जाती है, क्योंकि इस माह में हर मंगलवार को बड़ा मंगल के रूप में मनाया जाता है।

इस बार ज्येष्ठ में 4 या 5 नहीं, बल्कि पूरे 8 बड़े मंगल

यही कारण है कि इस बार ज्येष्ठ में 4 या 5 नहीं, बल्कि पूरे 8 बड़े मंगल पड़ेंगे। ज्योतिषविदों की माने तो ज्येष्ठ में 8 बड़े मंगल का संयोग बन रहा है और ये संयोग 19 साल बाद फिर से बन रहा है। धार्मिक मान्यता है कि ज्येष्ठ के बड़े मंगल पर बजरंगबली की उपासना करने पर सारी मनोकामना पूर्ण होती है। ज्योतिषविदों के अनुसार, ज्येष्ठ माह में 8 बड़े मंगल का संयोग कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी भी रहने वाला है।

इन राशि वालों के लिए ज्येष्ठ माह का बड़ा मंगल शुभ

  • कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए इस बार का बड़ा मंगल शुभ रहने वाला है। धन-धान्य की प्राप्ति हो सकती है। रुका हुआ धन मिल सकता है आय में बड़ा उछाल आ सकता है कारोबार में लाभ हो सकता है।

  • कन्या राशि

ज्योतिषियों के अनुसार, ज्येष्ठ माह का बड़ा मंगल कन्या राशि वालों के लिए बेहतर हो सकती है। खर्चे कम हो सकते है। बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। साथ ही, धर्म-कर्म और पूजा-पाठ में रुचि बढ़ सकती है. कामकाज के सिलसिले में यात्राएं हो सकती है।

  • कुंभ राशि

इसके अलावा, ज्येष्ठ माह का बड़ा मंगल कन्या राशि के अलावा, कुंभ राशि वालों को भी धन अर्जित करने के नए अवसर मिल सकते है। निवेश से लाभ हो सकता है। करियर में खूब लाभ मिल सकता है। आपके लिए आर्थिक रूप से काफी अच्छा साबित हो सकता है।

  • वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए ज्येष्ठ माह का बड़ा मंगल शुभ रहने वाला है। साझेदारी में किए गए कामों में सफलता मिल सकती है। छोटे से कारोबार को बड़ा बना सकते हैं। कमाई के नए रास्ते भी आपके लिए खुल सकते हैं।

CM मोहन यादव से मिलीं उमा भारती, राहुल गांधी पर बोला हमला; कहा- इस उम्र में नाती-पोते हो जाते, वे काहे के जवान

भारत बना रहा कृत्रिम सूरज, असली सूर्य से 20 गुना ज्यादा रहेगा गर्म, जानें कैसे काम करता है यह सिस्टम

UCC पर NDA में बढ़ी सियासी हलचल, JDU के रुख ने बढ़ाई BJP की टेंशन! अमित शाह से मिलेंगे संजय झा

करोड़ों की संपत्ति फिर भी सड़कों पर भीख मांग रहे BJP विधायक! VIDEO वायरल होने के बाद सामने आई वजह

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की भारी फजीहत! प्रत्याशी को मिला महज 1 वोट, कांग्रेस के आगे सारी रणनीति फेल