जितिया व्रत कथा फोटो.सोशल मीडिया
धर्म

Jitiya Vrat Katha: जितिया व्रत में क्यों सुनाई जाती है जीमूतवाहन की कथा? संतान की सुख-समृद्धि से जुड़ी मान्यता

Jivitputrika Vrat Katha: जितिया व्रत में जीमूतवाहन की कथा सुनने की परंपरा है। पौराणिक कथा में उनके त्याग और नाग के पुत्र की रक्षा का प्रसंग है और माताएं संतान की लंबी आयु की प्रार्थना करती है।

रीता राय सागर

Jitiya Vrat Katha In Hindi: जितिया या जीवित्पुत्रिका का व्रत 3 अक्टूबर, शनिवार को मनाया जाएगा। संतान की लंबी उम्र और उनके सुखी जीवन की कामना के लिए माताएं जितिया का व्रत रखती है। इस व्रत से कई धार्मिक कथाएं जुड़ी हैं, जिनमें जीमूतवाहन की कथा विशेष रूप से सुनी जाती है। कथा में जीमूतवाहन के त्याग, करुणा और निस्वार्थ भाव का प्रसंग आता है। इसी कारण जितिया व्रत के दौरान इस कथा को सुने जाने की परंपरा है।

क्या है जीमूतवाहन की कथा?

मान्य कथा के अनुसार जीमूतवाहन एक धर्मपरायण और दयालु राजकुमार थे। उन्हें दूसरों का दुख देखकर बहुत तकलीफ होती थी और वह जरूरतमंदों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते थे।

जीमूतवाहन एक दिन जंगल से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर एक बुजुर्ग नागिन पर पड़ी। वह अपने पुत्र की चिंता में रो रही थी। जीमूतवाहन ने जब उससे दुख का कारण पूछा तो नागिन ने बताया कि नागों के सामने गरुड़ से जुड़ा एक बड़ा संकट था। एक नाग को गरुड़ के सामने बलि के लिए जाना था और इस बार उसके पुत्र की बारी थी। अपने बेटे को खोने के डर से नागिन बेहद दुखी थी। उसकी पीड़ा देखकर जीमूतवाहन का हृदय भी पिघल गया।

नाग के पुत्र की जगह खुद जाने का लिया फैसला

जीमूतवाहन ने नागिन को विश्वास दिलाया कि वह उसके पुत्र को कुछ नहीं होने देंगे। उन्होंने तय किया कि नाग के पुत्र की जगह वह खुद गरुड़ के सामने जाएंगे। इसके बाद जीमूतवाहन लाल कपड़े में खुद को ढककर उस स्थान पर जाकर लेट गए, जहां गरुड़ नाग को लेने आने वाले थे। कुछ समय बाद गरुड़ वहां पहुंचे और जीमूतवाहन को नाग समझकर अपने साथ ले जाने लगे।

कथा के अनुसार, जीमूतवाहन ने इस दौरान अपना परिचय नहीं छिपाया और दूसरे के प्राण बचाने के लिए अपने जीवन का बलिदान देने को तैयार रहे।

जीमूतवाहन के त्याग से प्रभावित हुए गरुड़

जब गरुड़ को पता चला कि जिसे वह नाग समझ रहे थे, वह वास्तव में जीमूतवाहन हैं, तो वह उनके साहस और त्याग से प्रभावित हुए। जीमूतवाहन ने गरूड़ से नागों के प्राणों की रक्षा करने का अनुरोध किया। उनकी इस निस्वार्थ भावना से प्रभावित होकर गरुड़ ने नागों को जीवन दान दिया।

जितिया व्रत में क्यों सुनाई जाती है यह कथा?

जितिया व्रत में जीमूतवाहन को त्याग, करुणा और रक्षा का प्रतीक बताया गया है। जितिया का व्रत संतान की लंबी उम्र और उनकी सुरक्षा की कामना से जुड़ा है। इसलिए इस व्रत के दौरान जीमूतवाहन की कथा सुनने की परंपरा है।

कथा के माध्यम से माताएं संतान की रक्षा और उनके दीर्घ जीवन की कामना करती हैं। वहीं जीमूतवाहन का त्याग इस बात का प्रतीक माना जाता है कि किसी के जीवन की रक्षा के लिए निस्वार्थ भावना का होना आवश्यक है।

11 घंटे में 4 बार कांपी जम्मू-कश्मीर की धरती, क्या यह किसी बड़े खतरे का संकेत है?

दिल्ली के रामलीला मैदान में रैलियों और प्रदर्शनों के लिए नया SOP तैयार, तय हुआ समय और भीड़ का दायरा

गोधरा कांड: CBI के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना का दावा- लालू यादव मुझे चाहते थे फंसाना

दिल्ली AIIMS ने रचा इतिहास, मां के गर्भ में किया शिशु की रीढ़ के हड्डी का सफल ऑपरेशन

तेलंगाना में गिग वर्कर्स को 5 लाख का दुर्घटना बीमा, 10 लाख का हेल्थ कवर; राहुल गांधी ने लॉन्च की योजना