जितिया व्रत   (सौ.AI)
धर्म

Jitiya Vrat 2026: जितिया पर बच्चों को क्या देना चाहिए? पूजा के बाद जरूर दें ये 5 चीजें

Jitiya Vrat: संतान की सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना के लिए जितिया व्रत की जाती है। जानें पूजा के बाद बच्चों को कौन-सी 5 चीजें देना शुभ माना जाता है और इसका धार्मिक महत्व क्या है।

सीमा कुमारी

Jitiya Par Bachchon Ko Kya Dena Chahiye : संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और सलामती के लिए माताओं द्वारा रखा जाने वाला जितिया व्रत इस बार 3 अक्टूबर, शनिवार को रखा जाएगा। इसे जितिया या जिउतिया व्रत भी कहा जाता है। बता दे, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में इस व्रत को श्रद्धा और नियमपूर्वक किया जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, जितिया के शुभ अवसर पर पूजा समाप्त होने के बाद या पारण के समय बच्चों को कुछ खास पवित्र प्रतीक, प्रसाद और वस्तु देना शुभ माना जाता है। ऐसा करने के पीछे भगवान जीमूतवाहन का आशीर्वाद बना रहता है। आइए जानते है बच्चों को क्या देना शुभ माना गया है?

जितिया पर बच्चों को क्या 5 चीजें देना शुभ?

धर्म शास्त्रों में जितिया व्रत पर बच्चों को पूजा के बाद लाल या पीले रंग का सूती धागा भगवान जीमूतवाहन का नाम लेकर बच्चे की कलाई या गले में बांधना शुभ माना गया है। इसलिए इस दिन बच्चों की कलाई या गले में जितिया का पवित्र धागा बांधना न भूलें। यह बच्चों की रक्षा करता है और उन्हें बीमारियों से दूर रखता है।

ठेकुआ और चने का प्रसाद देना न भूलें

जितिया व्रत में ठेकुआ या चने का प्रसाद विशेष महत्व रखता है, इस दिन पूजा के बाद बच्चों को ठेकुआ और चने का प्रसाद देना न भूलें।

नए कपड़े भी जरुर दें

जितिया पर्व के दिन बच्चों को नए कपड़े पहनाना या भेंट करना उनकी तरक्की और जीवन में खुशहाली लाता है। इसलिए इस दिन भगवान जीमूतवाहन की पूजा होने के बाद अपने बच्चे को नए कपड़े पहनकर भगवान और घर के बड़ों का आशीर्वाद जरूर दिलाए।

खीरा या अन्य मौसमी फल खिलाना बहुत शुभ

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूजा के बाद खीरा या अन्य मौसमी फल प्रसाद के रूप में बच्चों को खिलाना बहुत शुभ और वंश वृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

खिलौने भी उपहार स्वरुप दें

इस दिन माताएं जिनकी संतानें छोटी हैं, उन्हें बच्चे की खुशी को ध्यान में रखते हुए जितिया के मौके पर खिलौना देना चाहिए। ऐसा करने से आपकी संतान प्रसन्न और जीवन खुशहाल बनता है।

11 घंटे में 4 बार कांपी जम्मू-कश्मीर की धरती, क्या यह किसी बड़े खतरे का संकेत है?

दिल्ली के रामलीला मैदान में रैलियों और प्रदर्शनों के लिए नया SOP तैयार, तय हुआ समय और भीड़ का दायरा

गोधरा कांड: CBI के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना का दावा- लालू यादव मुझे चाहते थे फंसाना

दिल्ली AIIMS ने रचा इतिहास, मां के गर्भ में किया शिशु की रीढ़ के हड्डी का सफल ऑपरेशन

तेलंगाना में गिग वर्कर्स को 5 लाख का दुर्घटना बीमा, 10 लाख का हेल्थ कवर; राहुल गांधी ने लॉन्च की योजना