रक्षाबंधन पर भद्रा का समय (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

रक्षाबंधन पर भद्राकाल का साया है या नहीं, जानिए राखी बांधने का क्या है शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan bhadra time: ज्योतिषियों की मानें तो, इस बार रक्षाबंधन के पर्व पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। सौभाग्य से, 2025 में ऐसा कुछ नहीं है और बिना किसी टेंशन के राखी बांध सकते हैं।

सीमा कुमारी

Raksha Bandhan 2025 Shubh Muhurat : श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाए जाने वाले पर्व रक्षाबंधन इस बार कल 9 अगस्त 2025 को पूरे देशभर में मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं।

जैसा कि,आप जानते हैं कि रक्षाबंधन हिंदुओं का महत्वपूर्ण पर्व है, जो भारत के कई हिस्सों में मनाया जाता है। भारत के अलावा भी विश्व भर में जहां पर हिंदू धर्म के लोग रहते हैं, वहां इस पर्व को भाई बहनों के बीच मनाया जाता है।

ज्योतिषियों की मानें तो, इस बार रक्षाबंधन के पर्व पर भद्रा का साया नहीं रहेगा और रक्षाबंधन पर भद्रा न लगने का संयोग पूरे 4 साल बाद बन रहा है। तो चलिए जानते हैं कि क्या रहने वाला है रक्षाबंधन पर भद्रा का समय और राखी बांधने का मुहूर्त।

रक्षाबंधन पर भद्रा का समय

ज्योतिषियों के मुताबिक, भद्रा 8 अगस्त यानी आज दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर शुरू हो जाएगी और इसका समापन 9 अगस्त अर्धरात्रि 1 बजकर 52 मिनट पर होगा। और इसी के बाद राखी बांधने के मुहूर्त की भी शुरुआत होगी।

आपको बता दें, राखी बांधने का मुहूर्त कल सुबह 5 बजकर 47 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगा, जिसकी अवधि 7 घंटे 37 मिनट की रहेगी।

ज्योतिषियों का कहना है कि, रक्षाबंधन का त्योहार सुबह से लेकर रात तक कभी भी मनाया जा सकता है। जब भी आपको मौका मिले, आप भाई-बहन के रिश्ते की इस खूबसूरत परंपरा को निभा सकते हैं।

आपको बता दें, लेकिन जो लोग चाहते हैं कि राखी पूरी तरह से शुभ और पूर्णिमा के समय पर बंधे, वे 9 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 24 मिनट से पहले राखी बांध सकते हैं। इससे पूर्णिमा की कृपा और भी बनी रहेगी।

क्या राहु काल में राखी बांध सकते हैं

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, रक्षाबंधन के दौरान इस बार राहु काल या रंगों को लेकर कोई कड़े नियम नहीं हैं। मतलब आप लाल रंग की राखी भी बखूबी बांध सकते हैं, राहु काल के समय भी कोई समस्या नहीं होगी। यानी इस साल बिना किसी झिझक के, किसी भी संकोच के आप आराम से 9 अगस्त यानी कल अपने भाई-बहन के साथ यह पर्व मना सकते हैं।

ये है रक्षाबंधन की सही तिथि

रक्षाबंधन की पूर्णिमा का आरंभ 8 अगस्त यानी आज दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर होगा और पूर्णिमा तिथि का समापन 9 अगस्त यानी कल दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर होगा।

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को पुलिस ने छोड़ा, बोले ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें