श्री कृष्ण की कृपा चाहिए तो मार्गशीर्ष मास करें ये काम (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

श्रीकृष्ण की विशेष कृपा चाहते हैं, तो मार्गशीर्ष मास में ज़रूर करें ये काम

Lord Krishna: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष महीना बहुत ही पवित्र और शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस महीने में की गई पूजा, दान और भक्ति का फल कई गुना ज्यादा मिलता है।

सीमा कुमारी

Margashirsha Month 2025: धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से मार्गशीर्ष महीना को बहुत ही पवित्र और शुभ माना गया है। अभी मार्गशीर्ष महीना चल रहा है। यह पावन महीना भगवान श्रीकृष्ण की पूजा और भक्ति के लिए जाना जाता है।

ऐसा माना जाता है कि इस महीने में की गई पूजा, दान और भक्ति का फल कई गुना ज्यादा मिलता है। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है – “मासानां मार्गशीर्षोऽहम्” यानी “महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं।

शास्त्रों में बताया गया है कि, इस महीने में भगवान की पूजा, दान और भक्ति करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। ज्योतिषयों के अनुसार, इस समय सच्चे मन से किया गया हर काम बहुत शुभ माना जाता हूं। ऐसे में आइए जानते हैं मार्गशीर्ष महीनामें क्या करना शुभ होता है।

श्री कृष्ण की कृपा चाहिए तो मार्गशीर्ष मास करें ये काम

सुबह जल्दी उठें

ज्योतिष बताते है कि, श्री कृष्ण की कृपा चाहिए तो मार्गशीर्ष मास में कोशिश करें सूर्योदय से पहले उठें। ताजे पानी से नहाए। यदि सम्भव हो तो गंगाजल मिला कर नहाएं। नहाने के बाद साफ कपड़े पहनकर शांत जगह पर बैठें। इसके बाद 5–10 मिनट “ॐ श्रीकृष्णाय नमः” या “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जप करें। कहा जाता है कि इससे मन शांत होता है और दिन अच्छा गुजरता है।

जरूरतमंदों को दान करें

मार्गशीर्ष महीने में दान का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि,इस महीने में किसी जरूरतमंद को खाना खिलाएं या अनाज, चावल या दाल दान करें। दान करते समय मन में दया और सम्मान रखें।

तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं

मार्गशीर्ष महीने में तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करना भी बड़ा शुभ होता है। सुबह या शाम के समय तुलसी के सामने एक छोटा दीया (घी या तेल का) जलाएं और प्रार्थना करें। दीप जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

श्रिमद्भगवद् गीता का पाठ करें या सुनें

गीता का छोटा-सा पाठ हर दिन करें। अगर पूरा पढ़ना मुश्किल हो तो रोज एक-एक अध्याय का सार पढ़ें या गीता के चुनिंदा श्लोक (जैसे 2.47, 18.66) सुनें। गीता सुनने से जीवन के बारे में समझ बढ़ती है, मनोबल आता है और कर्म करने की प्रेरणा मिलती है।

सात्त्विक भोजन करें

मार्गशीर्ष में हल्का और पवित्र भोजन खाएं। इस समय नशा या बहुत भारी भोजन से बचें साथ ही मानसिक रूप से भी संयम रखें। गुस्सा, चिड़चिड़ापन , ईर्ष्या, अफवाहें फैलाना इनसे दूर रहें।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला