नवरात्रि के व्रत नहीं रख पाए हैं, तो करें ये उपाय(सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

अगर किसी कारण से नहीं रख सके नवरात्रि का व्रत, तो इन 5 विधि से मिलेगा उतना ही पुण्य

Shardiya Navratri Fast:कहा जाता है किअगर कोई भक्त किसी कारणवश नवरात्रि के उपवास नहीं रख पाए हैं, तो यहां बातये गए सरल उपायों से भी माता रानी की कृपा पा सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

सीमा कुमारी

Shardiya Navratri 2025: मां जगदंबा को समर्पित शारदीय नवरात्रि का 9 दिवसीय फेस्टिवल चल रहा है, जो आगामी 2 अक्तूबर को विजया दशमी तक चलेगा। मान्यता है कि यह शुभ एवं पावन समय देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा और उनकी असीम कृपा पाने का सुनहरा अवसर है।

कहा जाता है कि अगर कोई भक्त इस शुभ घड़ी में सच्चे मन से मां आदि शक्ति, मां भवानी की पूजा अर्चना करता हैं उसके जीवन के कष्टों का निवारण होता है। यही नहीं, देवी साधक की सभी मनोकामनाएं भी पूरी करती हैं।

लेकिन, अगर कोई भक्त किसी कारणवश नवरात्रि के उपवास नहीं रख पाए हैं, तो यहां बातये गए सरल उपायों से भी माता रानी की कृपा पा सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

नवरात्रि के व्रत नहीं रख पाए हैं, तो करें ये उपाय:

  • गुड़हल का फूल चढ़ाएं

ज्योतिषयों के अनुसार, अगर आप किसी कारणवश नवरात्रि के उपवास नहीं रख पा रहे है तो ऐसे में आप नवरात्रि में देवी की रोजाना पूजा करें। इस दौरान मां दुर्गा को गुड़हल का फूल अर्पित करें। इसके प्रभाव से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है।

  • पान का बीड़ा चढ़ाएं

ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि के दौरान पान का बीड़ा लेकर मां दुर्गा के मंदिर में अर्पित करने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। यह सरल उपाय आपके लिए लाभकारी हो सकता है।

  • लाल रंग के आसन पर बैठें

मां दुर्गा की असीम कृपा पाने के लिए नवरात्रि का दिन सबसे शुभ होता है। अगर आप नवरात्रि व्रत रखने में असमर्थ हैं, तो ऐसी स्थिति में आप देवी की रोजाना पूजा के समय आप लाल रंग के ऊनी आसन पर बैठें। फिर देवी की उपासना करें और उनके नामों का स्मरण करें। इससे जीवन में सकारात्मकता और ऊर्जा बनी रहती है।

  • दुर्गा चालीसा का पाठ

अगर आप नवरात्रि व्रत रखने में असमर्थ है तो ऐसी स्थिति में आप देवी की रोजाना पूजा के समय दुर्गा चालीसा का पाठ करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रोजाना पूजा में दुर्गा चालीसा का पाठ करने से मानसिक शांति, रोग से मुक्ति और कर्ज से राहत मिलती है।

  • लाल चीजों का दान

शारदीय नवरात्रि के दौरान मां कृपा पाने के लिए लाल चीजों का दान, पीतल की घंटी का दान, अन्न, वस्त्र और धन का दान करने से भाग्योदय होता है। अगर आप व्रत ना रखकर मां जगदम्बा की कृपा चाहते है तो शारदीय नवरात्रि के दौरान इन चीजों का दान अवश्य करें।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO