ये 6 आदतें इंसान के लिए नुकसान (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

अगर आप हैं इन 5 आदतों के शिकार, तो अमीर बनने का सपना छोड़ दीजिए!

अमीर बनना कौन नहीं चाहता है। सब चाहते हैं कि वह बड़े से बंगले में रहें। लग्जरी गाड़ी में घूमें, महंगे कपड़े पहनें। लेकिन अमीर बनना आसान नहीं है। इसके लिए अपनी आदतों को बदलना जरूरी है।

सीमा कुमारी

हर कोई चाहता है कि उसके पास ढेर सारा पैसा हो, किसी चीज की कमी न हो। हर ज़रूरत बिना सोचे पूरी हो जाए, और जीवन आराम से कटे। लेकिन बता दें, चाहने से कुछ नहीं होता, उसके लिए कुछ आदतों को छोड़ना भी बहुत ज़रूरी होता है।

आपको बता दें, हम से कई लोग दिन-रात मेहनत करते हैं लेकिन फिर भी तरक्की नहीं कर पाते। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वे कुछ ऐसी गलतियां कर रहे होते हैं, जो उनकी तरक्की में रुकावट बनती है। आज हम इस खबर में प्रसिद्ध कथावाचिका देवी प्रतिभा जी से हम जानेंगे वो 6 आदतें जो अगर आपके अंदर हैं, तो आप चाहकर भी अमीर नहीं बन सकते है।

ये 6 आदतें इंसान के लिए नुकसान

  •  समय का कद्र न करना

कथावाचिका देवी प्रतिभा जी का कहना है कि, जो लोग समय को हल्के में लेते हैं, वो जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ पाते। आज का समय अगर यूं ही बर्बाद करते रहोगे, तो दो साल बाद पछताना भी चाहो तो कुछ नहीं बदल पाएगा। बता दें, समय एक ऐसी चीज़ है जो एक बार चला गया, तो दोबारा लौटकर नहीं आता। अमीर बनने के लिए जरूरी है कि हर पल की कीमत को समझें और उसका सही इस्तेमाल करें।

  •  जरूरत से ज्यादा पार्टी करना

इंसान के तरक्की में रुकावट आने का कारण जरूरत से ज्यादा पार्टी करना भी शामिल है। आजकल की युवा पीढ़ी ज्यादातर समय मौज-मस्ती में बिताना चाहती है। हफ्ते में दो बार पार्टी, बार-बार बाहर खाना और घूमना-इन सबमें पैसा यूं ही उड़ जाता है। अगर आप भविष्य के लिए बचत नहीं कर रहे, तो आप कितनी भी कमाई कर लें, अमीर नहीं बन पाएंगे। इसलिए समय के साथ फिजूलखर्ची से भी बचे।

  •  भविष्य की चिंता ना करना

देवी प्रतिभा जी कहती है कि, जो लोग सिर्फ आज में जीते हैं और कल के बारे में नहीं सोचते, वे कभी सुरक्षित भविष्य नहीं बना सकते। समय रहते सही योजना बनाना, निवेश करना और काम को लेकर सोच रखना जरूरी है। अगर आप अभी से शुरू नहीं करेंगे, तो वक्त निकल जाएगा और हाथ में पछतावा ही बचेगा।

  •  दूसरों पर निर्भर रहना

कई बार हम किसी काम के लिए दूसरों पर निर्भर रहते है। लेकिन बता दें, अगर आप किसी काम के लिए हमेशा दूसरों की मदद या भरोसे रहते हैं, तो आप कभी आत्मनिर्भर नहीं बन पाएंगे। खुद पर यकीन यानी भरोसा रखना सीखिए। जब तक आप खुद के लिए खड़े नहीं होंगे, तब तक दुनिया भी आपकी मदद नहीं करेगी। याद रखिए, “जो खुद पर भरोसा करता है, वही सबसे बड़ा अमीर बनता है। ”

  •  जल्दबाज़ी में फैसले लेना

आज दुकान खोली, कल बंद कर दी। आज एक बिज़नेस शुरू किया, हफ्ते भर में दूसरा। इस तरह की जल्दीबाज़ी सफलता से दूर ले जाती है। किसी भी काम को टिक कर करने से ही फल मिलता है। धैर्य, मेहनत और लगन-यही अमीरी की असली कुंजी है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन