होम वास्तु टिप्स (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

Home Vastu Tips : घर के ये 5 वास्तु दोष रोक देंगे आमदनी, हेल्थ के लिए भी खतरा

Home Vastu Tips In Hindi: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद कुछ वास्तु दोष आर्थिक परेशानियों, आय में रुकावट और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बन सकते हैं। जानिए उन वास्तु दोषों के बारे में।

सीमा कुमारी

5 Vastu Defects In Home: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का खास महत्व दिया जाता हैं। कहा जाता है कि, घर निर्माण से लेकर उसकी व्यवस्था वास्तु नियमों के अनुसार हो, तो घर परिवार में सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती हैं।

वही, वास्तु नियमों को अगर अनदेखा करने पर जीवन में परेशानियां भी बढ़ने लगती हैं। ऐसे में यहां हम आपको घर से जुड़ी 5 ऐसी आम वास्तु गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें समय रहते सुधार लेना बेहतर हो सकता हैं।

घर में हैं ये 5 वास्तु दोष तो रुक सकती है आपकी तरक्की

  • मुख्य दरवाजे पर जूते-चप्पल होना

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, घर के मुख्य द्वार को ऊर्जा का प्रवेश द्वार कहा जाता हैं। मान्यता है कि यहीं से सकारात्मक ऊर्जा और नए अवसर घर में प्रवेश करते हैं। अगर मुख्य दरवाजे के पास जूते-चप्पल या बेकार सामान का ढेर लगा रहता है, तो ऊर्जा का प्रवाह बाधित हो सकता हैं। इसलिए इस जगह को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखना चाहिए।

  • आईने की गलत दिशा होना

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि, घर में वास्तु दोष की मुख्य वजह घर में लगे गलत दिशा में आईना को बताया गया हैं। वास्तु के अनुसार, बेडरूम में या दक्षिण-पूर्व दिशा में आईना लगाना सही नहीं माना जाता। इससे मानसिक तनाव और आर्थिक असंतुलन की स्थिति बन सकती हैं।

  • नल का टपकना

घर में वास्तु दोष की मुख्य वजह नल का टपकना को भी माना गया हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में नल का टपकना, पाइप का लीक होना या दीवारों में नमी रहना शुभ नहीं माना जाता । इसे धन के लगातार खर्च होने का संकेत माना जाता है इसलिए अगर घर में कहीं भी पानी का रिसाव हो रहा है तो उसे जल्द से जल्द ठीक कराना चाहिए।

  • घर में टूटी-फूटी चीजें रखना

वास्तु दोष की मुख्य वजह नल का टपकना के अलावा घर में टूटे फर्नीचर, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान या टूटे सजावटी आइटम रखना भी वास्तु के अनुसार सही नहीं माना जाता हैं। ऐसी चीजें नकारात्मकता और रुकावट का प्रतीक मानी जाती हैं। इसलिए बेहतर है कि इन्हें घर से हटा दें।

  • रसोईघर या शौचालय की गलत दिशा

वास्तु शास्त्र में उत्तर-पूर्व दिशा को बहुत पवित्र माना गया है अगर इस दिशा में रसोईघर या शौचालय हो, तो यह ऊर्जा के संतुलन को प्रभावित कर सकता है। इससे अनावश्यक खर्च बढ़ने या आर्थिक परेशानियां आने की संभावना मानी जाती है।

अन्य उपाय भी आजमा सकते हैं

घर की वास्तु दोष दूर करने के लिए घर में सेंधा नमक का उपाय भी आजमा सकते है। वास्तु के अनुसार, घर में सेंधा नमक या समुद्री नमक का कटोरा रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम करने में मदद मिलती है। उत्तर दिशा में मनी प्लांट या छोटा फव्वारा रखना भी शुभ माना जाता है।

इसके अलावा घर में समय-समय पर कपूर जलाने से वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।अगर घर साफ-सुथरा, व्यवस्थित और संतुलित ऊर्जा वाला हो, तो माना जाता है कि इससे जीवन में शांति, खुशहाली और आर्थिक स्थिरता आने में मदद मिल सकती है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां