वास्तु टिप्स(सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

होली से पहले घर से तुरंत निकाल फेंके ये 6 चीजें, वरना रुक सकती है तरक्की

Holi Home Cleaning Tips: होली से पहले घर की सफाई करना और बेकार चीजें हटाना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि टूटे बर्तन, बंद घड़ी और सूखे पौधे नकारात्मकता बढ़ाते हैं। इसलिए इन्हें पहले ही हटा देना चाहिए।

सीमा कुमारी

Holi 2026 Remedies: होली का त्योहार नजदीक आते ही घरों में साफ-सफाई का दौर शुरु हो जाता है। इस साल रंगों का त्योहार होली 4 फरवरी को पूरे देशभर में मनाई जाएगी। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी कुछ अनावश्यक या खराब वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकती हैं, जिससे जीवन में रुकावटें और परेशानियां आ सकती हैं।

इसलिए होली से पहले ऐसे सामान को घर से हटाना लाभकारी माना जाता है, ताकि नए उत्साह और शुभता के साथ त्योहार का स्वागत किया जा सके।

होली से पहले घर से तुरंत निकाल फेंके ये 6 चीजें

  • सूखा हुआ तुलसी का पौधा

वास्तु-शास्त्र के अनुसार, होली से पहले घर से सूखा हुआ तुलसी का पौधा बाहर निकाल दें। क्योंकि, तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। लेकिन अगर यह पौधा सूख जाए, तो उसे घर में रखना शुभ नहीं माना जाता। सूखी तुलसी नकारात्मकता बढ़ा सकती है, इसलिए इसे हटाकर नया पौधा लगाना बेहतर होता है।

  • टूटे शीशे और खराब तस्वीरें

घर में अगर कहीं टूटा हुआ शीशा रखा है, तो उसे तुरंत बाहर कर दें। वास्तु के अनुसार, टूटे शीशे से नकारात्मक ऊर्जा फैलती है और जीवन में बाधाएं आ सकती हैं। इसके अलावा, भगवान की टूटी या खंडित तस्वीरों को भी घर में नहीं रखना चाहिए।

  • टूटी-फूटी मूर्तियां

घर में रखी टूटी-फूटी मूर्तियों को रखना अशुभ माना जाता है। इन्हें सम्मानपूर्वक बहते जल में प्रवाहित कर देना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और शांति का वातावरण कायम होता है।

  • पुराने कपड़े और रंगों

घर में रखे पुराने और अनुपयोगी कपड़ों को जरूरतमंदों को दान करना शुभ माना गया है। इससे घर में बरकत बनी रहती है। साथ ही, पुराने या खराब हो चुके रंगों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, क्योंकि ये त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

  • खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान

अगर घर में कोई खराब या बेकार इलेक्ट्रॉनिक सामान पड़ा है, तो उसे होली से पहले हटा देना चाहिए। माना जाता है कि ऐसे उपकरण घर में नकारात्मक प्रभाव बढ़ाते हैं, जिससे स्वास्थ्य और आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं।

  • पुराने और फटे जूते-चप्पल

अगर घर में लंबे समय से टूटे या बेकार जूते-चप्पल पड़े हैं, तो उन्हें तुरंत निकाल देना चाहिए। माना जाता है कि ऐसी चीजें घर में दरिद्रता और नकारात्मकता को बढ़ावा देती हैं। इससे आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ सकता है और मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन