हिंदू नववर्ष (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

Hindu New Year पर करें ये 7 काम, पूरे साल बने रहेंगे शुभ-लाभ के योग

Hindu New Year Good Luck Tips : हिंदू नववर्ष के दिन कुछ विशेष कार्य करने से पूरे साल सुख, समृद्धि और शुभ-लाभ के योग बने रहते हैं। जानिए ऐसे 7 आसान उपाय जो आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

सीमा कुमारी

Hindu New Year 2026: कल, 19 मार्च से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होने जा रही है जो आगामी 07 अप्रैल 2027 तक चलेगी। ज्योतिषयों के अनुसार, इस अवधि में ग्रहों की स्थिति भी खास रहने वाली है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस वर्ष गुरु को राजा और मंगल को मंत्री का पद मिलेगा। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की शुरुआत की थी। इसके अलावा, यह दिन नए साल, नई उम्मीदों और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।

मान्यता है कि साल के पहले दिन व्यक्ति जैसा करता है या सोचता है, पूरा साल उसका जीवन उसी के इर्द गिर्द रहता हैं। ऐसे में आइए जानते है नववर्ष के दिन क्या काम करने चाहिए? ताकि पूरे साल घर में सुख-समृद्धि बनी रहें।

नववर्ष के पहले दिन क्या करें?

  • साफ-सफाई करें

नववर्ष के पहले दिन सुबह जल्दी उठकर घर की अच्छी तरह सफाई करें। आम के पत्तों या फूलों का सुंदर तोरण बनाकर मुख्य द्वार पर लगाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

  • पूजा-पाठ करें

घर में विधि-विधान से पूजा करें और खुशियों का माहौल बनाएं। परिवार के साथ समय बिताएं और मंदिर या किसी धार्मिक स्थान पर जाकर आशीर्वाद लें।

  • दान-पुण्य करें

जरूरतमंद लोगों को फल, वस्त्र और भोजन का दान करें। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है और साल भर सुख-समृद्धि बनी रहती है।

  • रामचरितमानस का पाठ करें

नववर्ष के दिन श्री रामचरितमानस के अरण्यकाण्ड का पाठ करना शुभ माना जाता है। सुबह-शाम पूरे परिवार के साथ भगवान की पूजा और आरती करें।

  • मंत्र जाप करें

इस दिन गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

  • नया संकल्प लें

हिंदू नववर्ष नई शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन कोई अच्छा संकल्प लें और नए कार्य की शुरुआत करें, जिससे जीवन में प्रगति हो।

  • धूप/धुआं करें

कपूर, लौंग, हरी इलायची, दालचीनी और पीली सरसों को मिलाकर धूप करें और पूरे घर में घुमाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वातावरण शुद्ध होता है।

इन सभी कार्यों को करने से आपका नया साल शुभ, सुखद और समृद्धि से भरा हो सकता है।

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट