Hariyali Teej Kab Hai: 30 जुलाई 2026 से सावन महीने की शुरुआत होने जा रही है। सावन माह हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण महीना है जोकि देवाधिदेव भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित होता है। इसी के साथ सावन में कई पर्व-त्योहार भी पड़ते हैं। इन्ही में से ही हरियाली तीज का पर्व भी।
यह दिन विशेष रूप से सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि, इस तिथि पर महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, तरक्की और वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं।
द्रिक पंचांग के अनुसार, सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 14 अगस्त 2026 को शाम 6:46 बजे शुरू होगी और 15 अगस्त 2026 को शाम 5:28 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार पर्व मनाने की परंपरा होने के कारण हरियाली तीज का व्रत और पूजा 15 अगस्त 2026, शनिवार को की जाएगी।
ये भी पढ़ें- देवशयनी एकादशी पर शाम को इस दिशा में जलाएं दीया, श्रीहरि विष्णु की मिलेगी विशेष कृपा सुख-समृद्धि के बनेंगे योग
सनातन धर्म में हरियाली तीज का बड़ा महत्व है। यह त्योहार पति की लंबी उम्र के लिए मनाया जाता है। पत्नियां अपने पति के लिए इस त्योहार पर व्रत रखती हैं। इस दिन शिवजी और पार्वती मां की पूजा कि जाती है, इस अवसर पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
धार्मिक मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कई वर्षों तक कठोर तप किया था। उनकी तपस्या से खुश होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया। तभी से हरियाली तीज का व्रत पति-पत्नी के रिश्ते और अटूट प्रेम का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से पूजा करने पर वैवाहिक जीवन में सुख बना रहता है। अविवाहित लड़कियां अच्छे वर की कामना से यह व्रत रखती हैं।