हनुमान जी ( सौ.जैमिनी)  
धर्म

Hanuman Mantra: इंटरव्यू में घबराहट होगी दूर, हनुमान जी का ये मंत्र बढ़ाएगा आत्मविश्वास

Hanuman Mantra For Positive Energy:अगर इंटरव्यू के समय घबराहट और आत्मविश्वास की कमी महसूस होती है, तो हनुमान जी का यह शक्तिशाली मंत्र आपके मन को शांत कर आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद कर सकता है।

सीमा कुमारी

Hanuman Ji Mantra For Success:चाहे कोई परीक्षा हो, नौकरी का इंटरव्यू हो या ज़िंदगी की कोई बड़ी चुनौती, तनाव और घबराहट होना स्वाभाविक है। अक्सर, अच्छी तैयारी के बावजूद, असफलता का डर व्यक्ति के आत्मविश्वास को कम कर सकता है। जिसकी वजह से कई बार बनी बनाई बात भी बिगड़ जाती है। ऐसे में आप हनुमान जी के कुछ मंत्रों का जाप कर अपने डर और नर्वसनेस को ठीक कर सकते है।

ज्योतिष एवं धर्म शास्त्र में बताया गया हैं कि, जब भी मन में भय और निगेटिव विचार हावी होने लगें, तब भगवान हनुमान की पूजा करना विशेष फलदायी मानी जाती है। कहते हैंकि हनुमान अपने भक्तों के सभी भय, बाधाओं और मानसिक तनाव को दूर करते हैं।

हनुमान जी के कृपा से खत्म होती है निगेटिविटी

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि, अगर आप भी किसी इंटरव्यू या परीक्षा के लिए घर से निकलते समय घबराहट व बैचेनी जैसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो इसके लिए हनुमान जी मंत्र आपके भीतर आत्मविश्वास भर सकते हैं।

           इन मंत्रों का करें जाप

‘अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्। सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि॥’ धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि, हनुमान जी का यह मंत्र उनके अतुलनीय बल और बुद्धि की स्तुति है। यदि इसका निरंतर जाप किया जाए तो मानसिक शांति मिलती है और नकारात्मक विचार दूर होते हैं।

यह भी पढ़ें-

इंटरव्यू के दिन ऐसे करें हनुमान जी की पूजा

इंटरव्यू के दिन घर से निकलते समय हनुमान जी के तस्वीर या मूर्ति के सामने घी का दीपक जलाएं। उन्हें लाल फूल या बूंदी का भोग लगाएं। हनुमान जी के चरणों का सिंदूर अपने माथे पर तिलक के रूप में लगाएं और प्रसाद स्वरूप तुलसी का पत्ता खाकर घर से निकलें।

जब आप इंटरव्यू कक्ष के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हों, तो आंखें बंद करके तीन बार “ॐ हनुमते नमः” का जाप करें और गहरी सांस लें। ऐसा करने से आपको इंटरव्यू में सफलता मिलेगी।

1 लाख की बाइक पर 10 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में पुलिस के हत्थे चढ़ी 113 पेंडिंग चालान वाली बाइक

DU में वोटिंग से पहले नॉर्थ कैंपस में हिंसक झड़प, एक छात्र घायल, सुरक्षा में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

PM Modi Birthday: इन योजनाओं से बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी, जानिए आम आदमी को क्या मिला

UPI फीस को लेकर सियासत तेज, राहुल ने इंदिरा गांधी का नाम लेकर सरकार को लताड़ा, बोले- ट्रंप के सामने झुके PM

क्या है झीरम घाटी हत्याकांड? 13 साल बाद NIA कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, सभी 10 दोषियों को फांसी की सजा