हनुमानजी (सोर्स- सोशल मीडिया)
धर्म

क्या बेसन के लड्डुओं से दूर होते हैं मंगल और शनि के दोष? जानें हनुमानजी के प्रिय प्रसाद के पीछे छिपा रहष्य

Hanuman Ji Bhog: बूंदी के लड्डुओं का केसरिया रंग बजरंगबली के सिंदूरी स्वरूप से जुड़ा माना जाता है। जानें हनुमानजी को बेसन और बूंदी के लड्डू क्यों चढ़ाए जाते हैं? इसका मंगल-शनि ग्रह से क्या संबंध है?

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • बूंदी के लड्डुओं का केसरिया रंग बजरंगबली के सिंदूरी स्वरूप से जुड़ा माना जाता है।

  • मंगलवार को लड्डुओं का भोग लगाने से मंगल ग्रह की समस्याओं में राहत मिलता है।

  • शनिवार को हनुमानजी की पूजा से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव कम होने की धार्मिक धारणा है।

  • पीले बेसन के लड्डुओं को कुछ ज्योतिषीय परंपराओं में गुरु ग्रह से भी जोड़ा जाता है।

Hanuman Ji Favourite Bhog: मंगलवार और शनिवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित माना जाता है। इन दिनों बजरंगबली के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। भक्त हनुमानजी को सिंदूर, चमेली का तेल, गुड़-चना और बेसन व बूंदी के लड्डुओं का भोग लगाते हैं। उत्तर भारत के अनेक हनुमान मंदिरों में बेसन और बूंदी के लड्डू प्रमुख प्रसाद के रूप में चढ़ाए जाते हैं।

धार्मिक मान्यता है कि हनुमानजी को ये दोनों मिठाइयां बेहद प्रिय हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर बजरंगबली को बेसन और बूंदी के लड्डू ही क्यों चढ़ाए जाते हैं? इनका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व क्या है? आइए जानते हैं-

बेसन के लड्डू चढ़ाने का क्या है धार्मिक महत्व?

बेसन, शुद्ध घी और चीनी से तैयार लड्डुओं को श्रद्धा, सात्विकता और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि बजरंगबली को बेसन के लड्डुओं का भोग लगाने से भक्तों को साहस, आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती का आशीर्वाद मिलता है।

कई मंदिरों में मंगलवार और हनुमान जयंती के अवसर पर विशेष रूप से बेसन के लड्डुओं का भोग लगाया जाता है। भक्त मानते हैं कि सच्चे मन से की गई पूजा से हनुमानजी प्रसन्न होते हैं और जीवन की कठिनाइयों का सामना करने की शक्ति देते हैं।

बूंदी के लड्डू हनुमानजी को क्यों हैं प्रिय?

बूंदी और मोतीचूर के लड्डू बजरंगबली को अर्पित किए जाने वाले लोकप्रिय प्रसादों में शामिल हैं। इनका केसरिया और नारंगी रंग हनुमानजी के सिंदूरी स्वरूप से जोड़ा जाता है। यही वजह है कि कई मंदिरों में बूंदी के लड्डुओं का विशेष भोग लगाया जाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, बूंदी के लड्डू अर्पित करने से जीवन में सकारात्मकता आती है। भक्त इसे भगवान के प्रति प्रेम, श्रद्धा और समर्पण व्यक्त करने का एक माध्यम मानते हैं।

बेसन और बूंदी के लड्डुओं का किन ग्रहों से है संबंध?

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, भगवान हनुमान की उपासना का संबंध मुख्य रूप से मंगल और शनि ग्रह से माना जाता है।

  • मंगल ग्रह: मंगलवार को हनुमानजी की पूजा और बेसन या बूंदी के लड्डुओं का भोग लगाने से मंगल से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलने की मान्यता है। इससे साहस और आत्मविश्वास बढ़ने की भी धार्मिक धारणा है।

  • शनि ग्रह: शनिवार को बजरंगबली की पूजा करने और प्रसाद चढ़ाने से शनि की प्रतिकूल दशा, साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव कम होने की मान्यता प्रचलित है।

  • गुरु ग्रह: कुछ ज्योतिषीय परंपराओं में पीले रंग के बेसन के लड्डुओं को देवगुरु बृहस्पति के पीले रंग और शुभता से भी जोड़ा जाता है।

मंगलवार और शनिवार को ही क्यों लगाया जाता है विशेष भोग?

मंगलवार को हनुमानजी का विशेष दिन माना जाता है। वहीं शनिवार को उनकी पूजा करने की परंपरा भी काफी प्रचलित है। मान्यता है कि शनिवार को बजरंगबली की आराधना करने से शनि के अशुभ प्रभावों से रक्षा होती है।

इसी वजह से इन दोनों दिनों में भक्त व्रत रखते हैं, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करते हैं तथा बजरंगबली को बूंदी, मोतीचूर या बेसन के लड्डुओं का भोग लगाते हैं।

हनुमानजी को भोग लगाते समय किन बातों का रखें ध्यान?

  • भोग के लिए साफ-सुथरी और शुद्ध सामग्री का इस्तेमाल करें।

  • लड्डू श्रद्धा और सात्विक भाव से अर्पित करें।

  • पूजा के दौरान हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ कर सकते हैं।

  • अपनी परंपरा के अनुसार भोग में तुलसी दल भी रख सकते हैं।

  • पूजा के बाद प्रसाद परिवार और अन्य भक्तों में वितरित करें।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

परिसीमन के बाद बदल जाएगी देश की चुनावी तस्वीर! 15 पॉइंट्स में जानें क्या-क्या बदलेगा

शरद पवार का इतिहास पीठ में छुरा घोंपने वाला, परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस का सुप्रिया सुले पर बड़ा हमला

यहां पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें: 1000 करोड़ नेट पार कर 'रामायण' ने रचा इतिहास, 9 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

Delimitation Bill: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'