Aaj Ka Rashifal: वृषभ राशि वालो के घर आएंगे मेहमान, कन्या को मिलेगा जीवनसाथी का साथ, जानें सभी राशियों का हाल

Horoscope Today 28 November: मेष राशि वालों के लिए लाभकारी योजनाएं बनने और रिश्तों में मधुरता आने के योग। जानें शनिवार को मेष, वृषभ से मीन राशि तक नौकरी, व्यापार, धन, परिवार और स्वास्थ्य का भविष्यफल।
Horoscope Today 28 November 2026:
आज का राशिफल(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मेष राशि वालों के लिए लाभकारी योजनाएं बनने और रिश्तों में मधुरता आने के योग।

  • वृषभ राशि के जातकों के घर में मेहमानों के आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा।

  • मिथुन राशि वालों को नौकरी के प्रयासों में सफलता और सरकारी सहयोग मिल सकता है।

  • सिंह राशि के लिए आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं।

  • कन्या राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

  • तुला और वृश्चिक राशि के जातक आर्थिक लेनदेन और खानपान में सावधानी बरतें।

Horoscope Today 28 November 2026: शनिवार, 28 नवंबर का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। किसी राशि के जातकों को नौकरी और कारोबार में सफलता मिल सकती है, तो कुछ लोगों को आर्थिक लेनदेन और स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहने की जरूरत होगी। वहीं कुछ राशियों के लिए पारिवारिक जीवन में खुशियां और नए अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।

मेष से कर्क राशि का राशिफल

मेष राशि

आज मेष राशि के लिए लाभकारी योजनाएं बन सकती हैं। भावनात्मक संबंधों में मधुरता आएगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए विशेष मेहनत और प्रयास करने पड़ सकते हैं। मानसिक स्थिति संतोषजनक रहेगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातको के घर में मेहमानों के आने-जाने से खुशी का माहौल रहेगा। नई योजनाओं को अमल में लाने का अवसर मिलेगा। किसी शुभ कार्य की शुरुआत हो सकती है। मित्रों का सहयोग आपके लिए उपयोगी साबित होगा।

Horoscope Today 28 November 2026:
दिसंबर 2026 में 5 बड़े ग्रह परिवर्तन, राहु-केतु से लेकर शनि-गुरु तक बदलेंगे चाल; इन 6 राशियों पर रहेगी खास नजर

मिथुन राशि

काम समय पर पूरा नहीं होने से मिथुन राशि के जातको को परेशानी हो सकती है। हालांकि नौकरी से जुड़े प्रयासों में सफलता मिलने के योग हैं। सरकारी मामलों में सहयोग मिलेगा और जीवन में सुविधाओं की वृद्धि हो सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि को आज विरोधियों की गतिविधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। सरकारी मामलों को आपसी बातचीत से सुलझाने में सफलता मिल सकती है। धार्मिक सत्संग से मन को शांति और प्रसन्नता मिलेगी। अपने काम में नियमितता बनाए रखें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातको के लिए आज आय के नए स्रोत बन सकते हैं। हालांकि शारीरिक थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है। किसी सम्मानित या अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें।

कन्या राशि

परिस्थितियों के अनुसार कन्या राशि के लोग अपनी कार्ययोजना में बदलाव कर सकते हैं। अधिकारियों का सहयोग और सहमति मिलेगी। कारोबार से जुड़े कामों की व्यस्तता बढ़ सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला राशि

अनुभवी लोगों की सलाह से तुला राशि की उलझन दूर हो सकती है। कामकाज की अधिकता रहेगी। खानपान पर विशेष ध्यान दें और आर्थिक लेनदेन करते समय सावधानी बरतें।

Horoscope Today 28 November 2026:
Vastu Tips: घर में सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

वृश्चिक राशि

आज मन में किसी अनहोनी को लेकर चिंता रह सकती है। सामाजिक कार्यों में आपकी उपस्थिति दूसरों को प्रसन्नता देगी। संतान से जुड़ी किसी बात के कारण भावनात्मक परेशानी हो सकती है। खानपान में संयम रखें।

धनु राशि

कार्यस्थल पर सुधार लाने के लिए धनु राशि के लोग कड़ी मेहनत करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख और सहयोग बना रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए दूसरों का सहयोग लेना पड़ सकता है। मित्र के रूखे व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। शारीरिक मेहनत अधिक करनी पड़ेगी और अपेक्षा के अनुसार लाभ नहीं मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातको को कामकाज की धीमी गति से परेशानी हो सकती है। आर्थिक लेनदेन को लेकर चिंता बनी रहेगी। अचानक खर्च सामने आ सकते हैं। हालांकि अपने प्रयासों और मेहनत से परिस्थितियों को संभालने में सफल रहेंगे।

मीन राशि

आज मीन राशि के लोग अपने स्वास्थ्य पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाएंगे। पहले से सोचे हुए काम समय पर पूरे होने के योग हैं। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। विद्यार्थियों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

आज का व्यापार भविष्य

मार्गशीर्ष कृष्ण चतुर्थी और पुनर्वसु नक्षत्र के प्रभाव से रूई, कपास और सूत के भाव में तेजी आने के संकेत हैं। गेहूं, जौ, चना, गुड़, खांड, मूंग, मोठ और अरहर के भाव में भी तेजी का अनुमान है।