हनुमान जी (Source. Pinterest) 
धर्म

Hanuman Chalisa: 40 दिन तक हनुमान चालीसा के पाठ से क्या होगा? जानते साथ शुरू कर देंगे!

Hanuman Chalisa Spiritual Benefits: 40 दिनों तक हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने से मानसिक शांति, आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। मान्यता है कि इससे कष्टों से राहत मिलती है।

सीमा कुमारी

Hanuman Chalisa 40 Days Benefits: आज, 5 मई 2026 को ज्येष्ठ महीने का पहला बड़ा मंगल मनाया गया है। हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के मंगलवार को अधिक पावरफुल माना गया है और इस माह आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा कहा जाता है।

बड़ा मंगल के दिन जातक हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए उपवास रखते है। साथ ही इस दिन यदि हनुमान चालीसा का पाठ करना भी बेहद फलदायी बताया गया है। लेकिन ज्योतिषाचार्यों की मानें तो हनुमान चालीसा का पाठ कभी भी किसी भी दिन किया जा सकता है। यदि हनुमान चालीसा का पाठ 40 दिनों तक किया जाए तो उससे होने वाले चमत्कार आपको हैरान कर देंगे।

लगभग 40 दिन तक करें हनुमान चालीसा का पाठ

धर्म शास्त्रों में बताया है कि, हनुमान चालीसा का नियमित और श्रद्धा के साथ पाठ करने से व्यक्ति को मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। मान्यता है कि यदि कोई 40 दिनों तक लगातार इसका पाठ करता है, तो जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिलते हैं। भगवान हनुमान की कृपा से भय, तनाव और बाधाएं कम होती हैं, साथ ही कष्टों और संकटों से राहत मिलती है। यह एक आध्यात्मिक अभ्यास है, जो व्यक्ति के मन को मजबूत बनाकर जीवन में स्थिरता और सकारात्मकता लाने में मदद करता है।

40 दिन बाद दिखेंगे चमत्कार

हनुमान चालीसा का 40 दिनों तक श्रद्धा से पाठ करने पर भगवान हनुमान की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मान्यता है कि इससे नकारात्मकता दूर होती है, मानसिक शांति मिलती है और कष्टों व बाधाओं से राहत मिलती है। साथ ही, कार्य सिद्धि और मनोकामना पूर्ति के लिए भी यह पाठ अत्यंत फलदायी माना जाता है।

हनुमान चालीसा पढ़ने के क्या है नियम?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान चालीसा का रोजाना 11 बार पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है, इससे भगवान हनुमान की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

यदि 11 बार संभव न हो, तो कम से कम 9 बार पाठ जरूर करना चाहिए ऐसा करने से नवग्रह शांत रहते हैं। खास बात यह है कि हनुमान चालीसा का पाठ किसी भी समय किया जा सकता है, चाहे आप चलते-फिरते हों या काम कर रहे हों, श्रद्धा के साथ किया गया पाठ समान फल देता है।

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद

BJP नेता माधवी लता की बागलकोट में एंट्री बैन, 23 सितंबर से 23 अक्टूबर तक रोक, कानून-व्यवस्था के लिए बताया खतरा

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप