गणफति विसर्जन फोटो.सोशल मीडिया
धर्म

Ganesh Visarjan 2026 Wishes: बप्पा को विदाई देते समय अपनों को भेजें ये खूबसूरत संदेश

Ganesh Visarjan Messages: गणेश विसर्जन पर बप्पा को विदाई देते समय अपनों को प्यारा शुभकामना संदेश भेजना चाहते हैं, तो यहां मिलेंगे परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए भावुक कर देने वाले प्यारे संदेश।

रीता राय सागर

Ganesh Visarjan Quotes: गणपति बप्पा की विदाई का समय अब करीब आ गया है। गणेश विसर्जन 2026 इस बार 25 सितंबर, शुक्रवार को होगा। इसी दिन अनंत चतुर्दशी भी मनाया जाएगा।

बप्पा को विदाई देते समय भक्तों के मन में खुशी के साथ इमोशन भी होता है। इस मौके पर लोग परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामना संदेश भेजते हैं। अगर आप भी अपनों को गणेश विसर्जन की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो ये खूबसूरत संदेश भेज सकते हैं।

बप्पा की विदाई पर भेजें ये खूबसूरत संदेश

बप्पा के लिए खास शुभकामना

गणपति बप्पा मोरया! अगले बरस फिर जल्दी आइए। बप्पा का आशीर्वाद हमेशा आपके और आपके परिवार पर बना रहे।

परिवार को भेजें ये संदेश

गणपति बप्पा की कृपा से आपके घर में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियां हमेशा बनी रहें। गणेश विसर्जन की हार्दिक शुभकामनाएं!

भावुक विदाई संदेश

विघ्नहर्ता गणेश आपके जीवन के सभी विघ्न दूर करें और हर कदम पर सफलता का आशीर्वाद दें। गणेश विसर्जन की हार्दिक शुभकामनाएं।

दोस्तों के लिए

बप्पा को विदा करते हुए दिल बस यही प्रार्थना करता है कि अगले साल फिर इसी खुशी और उत्साह के साथ उनका स्वागत करें। गणपति बप्पा मोरया!

मनोकामना पूरी होने की शुभकामना

विघ्नहर्ता गणपति आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर करें और आपकी हर मनोकामना पूरी करें। गणेश विसर्जन की हार्दिक शुभकामनाएं!

मोबाइल स्टेटस के लिए

बप्पा की विदाई के साथ जीवन में एक नई शुरुआत करें। विघ्नहर्ता गणपति आपके सभी दुख-दर्द दूर करें और आने वाला समय खुशियों से भर दें।

रिश्तेदारों के लिए प्यारा संदेश

गणपति बप्पा मोरया! विसर्जन के इस पावन अवसर पर बप्पा आपके घर में सुख, शांति, प्रेम और समृद्धि लेकर आएं। उनकी कृपा हमेशा बनी रहे।

छोटा और भावुक संदेश

आंखों में विदाई के आंसू और दिल में बप्पा की भक्ति है। बप्पा का आशीर्वाद हमेशा हम सभी पर बना रहे। गणपति बप्पा मोरया!

सबसे खास विदाई संदेश

बप्पा की भक्ति और आशीर्वाद आपके जीवन में नई ऊर्जा और नई खुशियां लेकर आए। गणेश विसर्जन की आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं।

गणेश विसर्जन के मौके पर आप इन शुभकामना संदेशों को परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ साझा कर सकते हैं। छोटे और भावुक संदेश मोबाइल स्टेटस या सोशल मीडिया पोस्ट के लिए भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना