मनचाही नौकरी पाने के लिए करें ये उपाय(सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

कड़ी मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही है नौकरी, तो वास्तु कर सकता है कमाल, जानिए क्या करें

मौजूदा समय में कई लोगों को कड़ी मेहनत के बाद भी मनचाही नौकरी नहीं मिल रही है। अगर आप भी कड़ी मेहनत के बावजूद नौकरी न मिलने से परेशान है तो यहां बताए गए ज्योतिष उपाय अपना सकते हैं।

सीमा कुमारी

Vastu tips for job: सनातन धर्म वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र का बड़ा महत्व है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र के नियम का पालन करने से व्यक्ति को जीवन में तरक्की और सफलता मिलती है। साथ ही मनचाही नौकरी से जुड़ी समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

आपको बता दें, मौजूदा समय में कई लोगों को कड़ी मेहनत के बाद भी मनचाही नौकरी नहीं मिल रही है। अगर आप भी इन समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में आप वास्तु टिप्स को जरूर आजमाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन उपायों को करने से व्यक्ति को जॉब में सफलता मिलती है और प्रमोशन के योग बनते हैं। ऐसे में आए विस्तार से जानते हैं जॉब से जुड़े उपायों के बारे में।

मनचाही नौकरी पाने के लिए आज ही करें ये उपाय

भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा

वास्तु शास्त्र के अनुसार,अगर आप मनचाही नौकरी पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करें। इस दौरान शिवलिंग का कच्चे दूध समेत आदि चीजों के द्वारा अभिषेक करें। दीपक जलाकर आरती करें। प्रभु से मनचाही नौकरी पाने के लिए कामना करें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से व्यक्ति को जल्द नौकरी मिलती है।

शनिदेव की पूजा

मनचाही नौकरी पाने के लिए शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना करें। पूजा के दौरान 'ऊं शं शनैश्चराय नम:' मंत्र का 108 बार जप करें। ऐसा कहा जाता है कि इस उपाय को करने से व्यक्ति को मनचाही नौकरी मिलती है।

उत्तर दिशा में शीशा लगाएं

नौकरी में आ रही समस्या वास्तु दोष भी हो सकता है, तो ऐसे में आप अपने घर में उत्तर दिशा में ही शीशा लगाएं। इस दिशा में शीशा लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, वास्तु की इस टिप्स को फॉलो करने से इंटरव्यू में सफलता मिलती है और नौकरी पाने के योग बनते हैं।

उत्तर दिशा में हरे-भरे पौधे रखें

यदि आप लंबे समय से जॉब से जुड़ी समस्या से परेशान है और अधिक मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो ऐसे में अपने कमरे की उत्तर दिशा में हरे-भरे पौधे रखें। क्योंकि हरियाली को नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से जल्द जॉब लगने के योग बनते हैं।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस