पूजा के दौरान नींद आना (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

पूजा के समय उबासी या नींद आने लगे, तो क्या हैं संकेत? जानिए इसकी वजह

Mind Wandering During Puja:पूजा के दौरान उबासी आना केवल आस्था से नहीं, बल्कि मन और शरीर की स्थिति से भी जुड़ा होता है। धर्म इसे एकाग्रता की कमी मानता है, जबकि विज्ञान इसे थकान से जोड़कर देखता है।

सीमा कुमारी

Feeling Sleepy While Praying: सनातन धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। लोग इष्‍ट देव से जुड़ने के लिए नित्य पूजा-पाठ करते है। अपने इष्ट की पूजा करना ज़्यादातर हिंदुओं की आस्था और संस्कृति से जुड़ा है और पूजा एक धार्मिक दिनचर्या का अहम हिस्सा माना जाता है।

ज़्यादातर हिंदू घरों में सुबह-शाम विशेषकर घर की महिलाओं और बड़े-बुजुर्गों द्वारा पूजा की जाती है। कई बार पूजा-पाठ करने के दौरान कई लोगों को उबासी और नींद आने लगती है। अगर आपके साथ ऐसा होता है तो चलिए जानते हैं कि, पूजा के दौरान उबासी या नींद आने का क्या मतलब होता है?

पूजा के दौरान नींद आने का क्या मतलब होता है?

ऐसा माना जाता है कि, अगर आपको पूजा के दौरान उबासी यानी नींद आ रही है तो इसका मतलब है कि, आपका मन पूजा में नहीं लग रहा है। थकावट के कारण भी पूजा के दौरान उबासी आती है। इसके अलावा पूजा के दौरान चिंता, उलझन और बेचैनी होने की वजह से भी नींद या उबासी आने लगती है। कई बार पूजा के दौरान शांत वातावरण के कारण मन और शरीर विश्राम की अवस्था में आ जाते हैं और नींद आने लगती है।

ऊर्जा का असंतुलन भी हो सकता है कारण

बताया जाता है कि, पूजा के दौरान नींद का आना ऊर्जा के असंतुलन का संकेत देता है। शास्त्रों के अनुसार, मानव शरीर में 7 चक्र होते हैं, जो कि ऊर्जा का संतुलन बनाएं रखने में हमारी मदद करते है। वहीं जब इस चक्रों का संतुलन बिगड़ता है तो ऐसे में इसका हमारे शरीर व मन पर गहरा असर पड़ता है। इसलिए पूजा में मन स्थिर ना रह पाना और नींद आना एक कारण बन जाता है।

ईश्वर के प्रति भक्ति में कमी

शास्त्रों के अनुसार, किसी व्यक्ति को पूजा करते समय नींद आती है तो ऐसे में इसका मतलब है कि वह व्यक्ति पूर्णरुप से ईश्वर के प्रति समर्पित नहीं है और उसकी एकाग्रता ईश्वर से जुड़ने से ज्यादा किसी दूसरी तरफ एकत्रित हो रहा है। यही कारण है कि पूजा के बीच में ही नींद या उबासी आने लगती है।

पूजा के समय नींद आती है तो क्या करें?

शारीरिक रूप से थके होने के कारण आपको नींद आ सकती है इसलिए आराम से पूजा करें। आप पूजा का समय बदलकर देख सकते हैं अगर सुबह जल्दी पूजा करने पर नींद आती है तो थोड़ी देर से पूजा करें। इसके साथ ही बैठने की मुद्रा में सुधार करें। पीठ सीधी रखें और आंखें खुली रखकर पूजा करें। इन तरीकों से आप पूजा के दौरान नींद और उबासी के आने से बच सकते हैं।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट