चैत्र नवरात्रि पर माता दुर्गा की सवारी (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

30 मार्च से होगी चैत्र नवरात्रि की शुरूआत, इस बार क्या होगा माता दुर्गा का वाहन, जानिए

कहते हैं हिंदू धर्म में नवरात्रि का महत्व होता है इसमें शारदीय नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि साल में मनाई जाती है। नवरात्रि में माता दुर्गा की सवारी ही देश-दुनिया से जुड़ी हुई घटनाओं का संकेत देती है।

दीपिका पाल

Chaitra Navratri 2025: चैत्र माह की शुरुआत जल्द होने वाली है वहीं पर इस महीने में चैत्र नवरात्रि भी आती है जिसकी शुरूआत 30 मार्च से होने वाली है। चैत्र नवरात्रि के दिन माता दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है। कहते हैं हिंदू धर्म में नवरात्रि का महत्व होता है इसमें शारदीय नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि साल में मनाई जाती है। नवरात्रि में माता दुर्गा की सवारी बदल जाती है तो वहीं पर माता दुर्गा की सवारी ही देश-दुनिया से जुड़ी हुई घटनाओं का संकेत देती है। इस साल 2025 की चैत्र नवरात्रि में माता दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही है इसका अर्थ शुभ होता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

शांति का प्रतीक होता है ये वाहन

जैसा कि, माता दुर्गा की सवारी इस बार चैत्र नवरात्रि में हाथी है तो वहीं पर मां भगवती हाथी पर सवार होकर आएंगी और प्रस्थान भी हाथी पर बैठकर ही करेंगी। यहां पर कहते हैं कि, माता दुर्गा की सवारी जब हाथी होती है तो यह सुख-समृद्धि और शांति का प्रतीक मानी जाती है। इस सवारी के शुभ संकेत की बात की जाए तो, माता जब हाथी पर सवार होकर आती हैं तो यह किसानों के लिए एक बहुत ही शुभ संकेत होता है। इसका अर्थ है कि इस साल अच्छी फसल होगी और बारिश की भी कमी नहीं होगी।

दिनों के अनुसार होती है माता दुर्गा की सवारी

आपको बताते चलें कि, माता दुर्गा की सवारी दिनों के अनुसार तय की जाती है। माता का वाहन सप्ताह के दिन अनुसार तय होता है। अगर नवरात्रि की शुरुआत रविवार और सोमवार से होती है तो माता की सवारी हाथी होती है। मंगल और शनि के दिन नवरात्रि की शुरुआत हो रही हो तो माता की सवारी घोड़ा होता है। वहीं गुरु और शुक्रवार को अगर नवरात्रि की शुरुआत हो तो माता की सवारी डोली या पालकी होती है। धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…

जानिए चैत्र नवरात्रि का शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 29 मार्च को शाम 04 बजकर 27 मिनट पर शुरू हो रही है। वहीं, तिथि का समापन 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट होगा।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट