शनिवार के दिन ये चीजें खाना बेहद शुभ (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

शनिवार के दिन खाएं ये चीजें, शनि देव की होगी कृपा, तरक्की के खुलेंगे मार्ग

Shaniwar Upay: शनिवार के दिन कुछ खास चीजों का सेवन करना बहुत ही लाभदायी नतीजे दे सकता है। आज हम जानते हैं कि शनिवार के दिन किन चीजों का सेवन करना से शनि देव प्रसन्‍न होते हैं और सुख-समृद्धि देते है।

सीमा कुमारी

Shani Ke Upay : हिन्दू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित रहता है। जिस प्रकार सोमवार का दिन देवों के देव भगवान शिव और मंगलवार का दिन पवन पुत्र हनुमानजी को समर्पित होता है, ठीक उसी प्रकार शनिवार का दिन भगवान शनि देव को समर्पित होता है।

इसलिए शनि देव को प्रसन्‍न करने के लिए शनिवार के दिन उनकी पूजा की जाती है, तेल अर्पित किया जाता है, शनि चालीसा पढ़ते हैं, शनि से संबंधित चीजों का दान दिए जाते हैं।

साथ ही, शनिवार के दिन कुछ खास चीजों का सेवन करना बहुत ही लाभदायी नतीजे दे सकता है। ऐसे में आज हम जानते हैं कि शनिवार के दिन किन चीजों का सेवन करना से शनि देव प्रसन्‍न होते हैं और सुख-समृद्धि देते हैं।

शनिवार के दिन ये चीजें खाना बेहद शुभ :

उड़द दाल

ज्योतिषयों के अनुसार, उड़द दाल शनिदेव को अत्यंत प्रिय मानी जाती है। शनिवार के दिन उड़द दाल से बनी चीजें जैसे दाल मखनी, उड़द दाल की खिचड़ी या उड़द दाल के बड़े खाना बहुत शुभ माना जाता है। यह शनि के अशुभ प्रभावों को कम करने और धन-धान्य में वृद्धि करने में सहायक होता है।

सरसों का तेल

सरसों का तेल शनिवार के दिन उपयोग करना भी बहुत शुभ होता है। शनिवार को सरसों के तेल से बनी चीजों का सेवन भी कर सकते है। इसके अलावा, शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करना और सरसों के तेल का दीपक जलाना भी बहुत लाभकारी माना जाता है।

काले तिल

आपको बता दें, काले तिल का भी संबंध शनिदेव से है। शनिवार के दिन काले तिल से बनी चीजें जैसे तिल के लड्डू, तिल-गुड़ की पट्टी या सिर्फ काले तिल का सेवन करना बहुत लाभकारी होता है। इसे खाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

काले चने

शनिदेव को काले चने भी चढ़ाए जाते हैं और इनका सेवन शुभ माना जाता है। शनिवार के दिन काले चने की सब्जी या उबले हुए चने खाना अच्छा रहता है। यह शनि दोष को दूर करने और आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में मदद करता है।

गुलाब जामुन

शनिवार के दिन गुलाब जामुन का सेवन करना भी बहुत शुभ होता है। गुलाब जामुन शनि देव को बेहद प्रिय है। इसे खाने से जीवन में मिठास आती है। घर में खुशहाली आती है। लिहाजा कभी-कभी शनिवार को गुलाब जामुन खा सकते हैं।

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री के बराबर होगा दर्जा

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल