Powerful Durga Mantras: आज की लाइफ स्टाइल भागदौड़, चिंता, तनाव, इमोशनल ब्रेकडाउन व आत्मविश्वास की कमी जैसी समस्याओं से घिरी हुई है। ऐसे समय में मां दुर्गा की आराधाना मन को स्थिरता देती है और जीवन में पॉजिटिविटी आती है।
हिंदू धर्म में मां दुर्गा को शक्ति, साहस, सुरक्षा और आत्मबल बढ़ाने की देवी माना गया है। श्रद्धापूर्वक मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करने से नवीन ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति कठिन परिस्थितियों में भी अडिग रहने का साहस जुटा पाता है। आइए जानते हैं मां दुर्गा के ऐसे 5 शक्तिशाली मंत्र, जिनका नियमित जाप आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा और मन को मजबूत बनाएगा।
यह मां दुर्गा का सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली मंत्र माना जाता है, जिसका अर्थ है माता दुर्गा को मेरा प्रणाम, जो अपने भक्तों की रक्षा करती हैं और सभी कष्टों को दूर करती हैं। इस मंत्र के जाप मात्र से मन को शांति मिलती है। नकारात्मक विचार मन से चले जाते हैं और आत्मविश्वास व मानसिक स्पष्टता बढ़ती है।
यह प्रसिद्ध श्लोक दुर्गा सप्तशती से लिया गया है। इस मंत्र का अर्थ है, जो देवी सभी प्राणियों में, शक्ति के रूप में विराजमान हैं, उन्हें बार-बार मेरा प्रणाम। जब भी आपका आत्मविश्वास डगमगाए, तब इस मंत्र का पूरे मन से जाप करने से जीवन में बड़े बदलाव होते हैं। आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मबल बढ़ता है। आपको अपने भीतर एक शक्ति का आभास होगा।
यह मां दुर्गा का अत्यंत शुभ और मंगलकारी स्तोत्र है। जिसका तातपर्य है कि हे गौरी! आप समस्त मंगलों की अधिष्ठात्री हैं, सभी कार्यों को सिद्ध करने वाली हैं। आपको मेरा प्रणाम। जब भी मानसिक उलझन में हो, भावनात्मक तनाव महसूस हो, तो इस मंत्र को अपने मन में दोहराएं। इससे मन में चल रहा दवंद्ध कम होगा।
यह छोटा लेकिन अत्यंत प्रभावशाली मंत्र है। इसका अर्थ हैमैं दिव्य मां दुर्गा को प्रणाम करती हूं। इस मंत्र का जाप तब करें, जब खुद को थका हुआ या निराश महसूस करें, ध्यान और एकाग्रता की कमी हो। तब यह मंत्र मन में नई ऊर्जा का संचार करने में मदद करेगा। सकारात्मक सोच विकसित होगी और एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलेगी। मान्यता है कि इस मंत्र का 108 बार नियमित जाप करने से मन में सकारात्मक परिवर्तन महसूस हो सकता है।
इसे दुर्गा गायत्री मंत्र भी कहा जाता है, जिसका अर्थ है, हम देवी कात्यायनी का ध्यान करते हैं। वे हमारी बुद्धि को प्रकाशित करें और हमें सही मार्ग की प्रेरणा दें। जब भी जीवन में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कठिनाई हो, असमंजस की स्थिति हो, तब इस मंत्र का पाठ करने से निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है, इंट्यूशन बढ़ता है।
ये भी पढ़ें- Weekly Transit: 27 जुलाई से शनि होंगे वक्री, जानें 26 जुलाई से 1 अगस्त तक ग्रहों का असर