गुप्त दान करना होता है बड़ा पुण्यदायी (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

इन वस्तुओं के 'गुप्त दान' से बदल जाएगा भाग्य, दान कब करें, कहां करें, कैसे करें यह ज़रूर जानें

Gupt daan significance:वास्तु विशेषज्ञ बतातें हैं कि, अगर आपका जीवन कठिनाइयों से गुजर रहा है तो आपको गुप्त दान करना चाहिए। ऐसा करने से धन, सुख, समृद्धि और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

सीमा कुमारी

Gupt Daan Benefits: हिंदू धर्म में दान को पुण्य प्राप्ति का एक प्रमुख साधन माना गया है धार्मिक ग्रंथों और शास्त्रों में भी दान की महिमा का जिक्र किया गया है, जिसमें व्यक्ति पापों को नष्ट करने, सुख-समृद्धि पाने से लेकर मोक्ष प्राप्ति के लिए दान करता है। ऐसी मान्यताएं है कि शुद्ध भाव से किया गया दान न केवल दान करने वाले व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है, बल्कि यह उसके पूर्व जन्मों के कर्मों का भी निवारण करता है।

शास्त्रों के अनुसार, दान का अर्थ होता है कि उस वस्तु पर से अपना अधिकार समाप्त करना। हिंदू धर्म में धार्मिक धार्मिक स्थलों, गरीब व जरूरतमंद लोगों को दान करना बहुत ही शुभ माना गया है।

दान-पुण्य से होती है देवी-देवताओं की कृपा

ऐसा शास्त्रों में बताया गया है कि, दान-पुण्य करने वाले जातक को देवी-देवताओं की कृपा मिलती है और उसके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

किन चीजों का गुप्त दान  है बड़ा पुण्यदायी

धर्म ग्रंथों में गुप्त दान के महत्व का वर्णन किया गया है और इसे महादान बताया गया है। यह एक ऐसा दान है, जो दिखाने के लिए नहीं, बल्कि भले की भावना के लिए किया जाता है। भागवत पुराण (स्कंद 10), अग्नि पुराण, महाभारत और मनुस्मृति आदि धर्म शास्त्रों में गुप्त दान को पुण्य फल देने वाला बताया गया है। ऐसा माना गया है कि अन्न का दान यदि गुप्त रूप से किया जाए तो इससे उसका महा फल मिलता है।

मंगलवार या शनिवार के दिन शुभ

आप मंगलवार या शनिवार के दिन किसी हनुमान मंदिर में जाकर मासिच का गुप्त दान कर सकते हैं। इससे आपको नजर दोष से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही शुभ फलों की प्राप्ति के लिए आप किसी शिव जी के मंदिर में लोटे का गुप्त दान भी कर सकते हैं। मंदिर में आसन का गुप्त रूप से दान करना भी बहुत ही शुभ माना गया है।

इन चीजों का दान से मिलता है यह फ़ायदा

बताया जाता है कि, आप किसी को बिना बताए गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को मौसमी फलों का दान कर सकते हैं। इस बात का विशेष रूप से ध्यान रहे कि फल साबुत होना चाहिए और खराब नहीं होना चाहिए। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है।

इसके साथ ही दही का गुप्त दान करना भी काफी शुभ माना गया है। दही का गुप्त दान करने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत हो सकती है, जिससे जीवन में खुशहाली और धन-वृद्धि बनी रहती है। लेकिन सूर्यास्त के बाद दही या दूध आदि का दान करने से बचें।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा