नया साल आने से पहले कर लें कुछ ये काम, दूर होगी पैसों की तंगी, बनेंगे सुख-समृद्धि के योग

Remedies for Vastu dosh: अगर आप नए साल की अच्छी शुरुआत के लिए कुछ बातों पर ध्यान दे तो जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता बनी रहेगी। जानिए वह कौन से काम हैं जिन्हें करने से अच्छे परिणाम मिल सकते है।
नया साल आने से पहले कर लें कुछ ये काम, दूर होगी पैसों की तंगी, बनेंगे सुख-समृद्धि के योग
नया साल शुरू होने से पहले करें ये काम
Updated on

New Year 2026: दिसंबर महीने की समाप्ति के साथ नए साल का आगाज हो जाता है। नए साल का स्वागत लोग बहुत धूमधाम और उत्साह से करते हैं। यह समय होता है जब हम पुराने वर्ष को अलविदा कहते हैं और नए वर्ष का स्वागत करते हैं।

नए साल की शुरुआत के साथ ही लोगों को यह उम्मीद रहती है, कि आने वाला साल उनके व उनके परिवार के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा।

लोग नए साल पर कई तरह के प्रण भी लेते हैं, ताकि उनका आने वाला जीवन बेहतर बन सके। ऐसे में अगर आप नए साल की शुरुआत होने से पहले अपने जीवन में इन चीजों को अपने दैनिक कार्यशैली का हिस्सा बनाते हैं, तो इससे आपको अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

नया साल शुरू होने से पहले करें ये काम

ईश्वर व अपने ईष्ट देव का ध्यान करें

नए साल में अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए रोजाना सुबह उठकर सबसे पहले रोजाना ईश्वर व अपने ईष्ट देव का ध्यान करें। साथ ही रोजाना सुबह उठकर सबसे पहले अपनी हथेलियों को आपस में जोड़कर इनके दर्शन करें और इस मंत्र का जप करें -

कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्'

इसके बाद अपनी हथेलियों को चेहरे पर तीन-चार बार फेरें। इस मंत्र को कर दर्शन मंत्र कहा जाता है, जिसका रोजाना सुबह जप करना बेहद लाभकारी माना गया है। इससे साधक पर देवी-देवताओं की कृपा बना रहती है और दिन की शुरुआत सकारात्मकता के साथ होती है।

तुलसी का पौधा जरूर लगाएं

नए साल की शुरुआत घर में एक तुलसी का पौधा लगाकर करें। इसके साथ ही नए साल की शुरुआत से पहले रोजाना शाम के समय तुलसी के पास और घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं।

ऐसा कहा जाता है कि इससे आसपास मौजूद नकारात्मकता नष्ट होती है और वातावरण में शुद्धता बनी रहती है। रोजाना यह कार्य करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

नमक का पोछा लगाए

वास्तु-शास्त्र में नमक का पोछा का बड़ा महत्व दिया जाता है। कहा जाता है कि घर में नमक का पोछा लगाने से घर की नेगेटिविटी दूर होती है और पॉजिटिविटी आती है। अगर आपके घर में नेगेटिविटी बढ़ गई है, तो इसके लिए आप रोजाना पानी में थोड़ा-सा नमक मिलाकर घर में पोछा लगा सकते हैं। इसके साथ ही उपाय को करने से जातक को वास्तु दोष से राहत मिलती है।

कपूर, धूप या गूगल जलाए

इसके साथ ही रोजाना घर में कपूर, धूप या गूगल जलाकर इसकी धूनी पूरे घर में दिखाएं। यह भी घर से नेगेटिविटी दूर करने का एक बेहतरीन उपाय है। आप घर के कोनों में समुद्री नमक या फिटकरी भी रख सकते हैं। थोड़े-थोड़े दिनों में इसे बदलते रहें।

रोजाना करें इन मंत्रों का जप

आप रोजाना सुबह-सुबह स्नान आदि के बाद इस मंत्रों का जप करके भी शुभ परिणामों की प्राप्ति कर सकते हैं।

1. गायत्री मंत्र -

ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।।

2. “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय”

3. भूमि वंदना मंत्र -

समुद्रवसने देवि पर्वतस्तनमण्डिते ।

विष्णुपत्नि नमस्तुभ्यं पादस्पर्शं क्षमस्व मे।।

Navbharat Live
navbharatlive.com