सावन आखिरी सोमवार पर करें इन चीजों का दान (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

आज है सावन का अंतिम सोमवार, इन वस्तुओं के दान से होगा भाग्योदय, भोलेनाथ करेंगे कृपा

Sawan:अगर आप भी देवों के देव महादेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो सावन माह के आखिरी सोमवार पर भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय गंगाजल या गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करे

सीमा कुमारी

Sawan Somvar 2025 Puja Vidhi : आज पूरे देशभर में सावन महीने का आखिरी सोमवार मनाया जा रहा है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। आज के दिन देवों के देव महादेव और मां पार्वती की विशेष पूजा की जाएगी। यह सावन माह का अंतिम सोमवार होगा। बता दें, श्रावण मास का समापन होगा और भाद्रपद मास का आरंभ हो जाएगा।

अगर आप भी देवों के देव महादेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो सावन माह के आखिरी सोमवार पर भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय गंगाजल या गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।

आप सामान्य जल से भी अभिषेक कर सकते हैं। इसके साथ ही सावन माह के आखिरी सोमवार पर इन चीजों का दान करें। ऐसे में आइए जानते हैं सावन माह के आखिरी सोमवार पर किन चीजों का दान करना शुभ हो सकता है।

सावन माह के आखिरी सोमवार पर करें इन चीजों का दान

  • काले तिल का दान

  • ज्योतिषयों के अनुसार, अगर आप देवों के देव महादेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो आज यानी सावन माह के आखिरी सोमवार के दिन गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। वहीं, काले तिल, छाता, जूते और चप्पल का दान करें। आप जरूरतमंदों को इन चीजों का दान करें।
  • शहद और लाल रंग के फल का दान

अगर आप मंगलदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सावन माह के अंतिम सोमवार के दिन शहद और लाल रंग के फल का दान करें। इन चीजों का दान करने से आपके जीवन को नया आयाम मिलेगा।

  • सफेद चीजों का दान

अगर आप शुक्र देव की कृपा पाने के लिए सावन माह के चौथे सोमवार के दिन घी, दूध, दही, चीनी, नमक और पोहा आदि चीजों का दान करें। इन चीजों का दान करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होगा।

  • सफेद रंग के कपड़े का दान

अगर आप चंद्र देव की कृपा चाहते हैं, तो सावन माह के अंतिम सोमवार के दिन चावल, आटा, मैदा, सफेद रंग के कपड़े का दान करें। इन चीजों का दान करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होगा।

इससे मानसिक तनाव की समस्या भी दूर होगी। साथ ही शुभ कामों में सफलता मिलेगी। आप गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक भी कर सकते हैं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला