कामिका एकादशी (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

कामिका एकादशी को अपनी राशि अनुसार इन वस्तुओं के दान से खुलेगा भाग्य का ताला

भगवान विष्णु को समर्पित कामिका एकादशी का बड़ा महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और दान करने का विधान है। कहा जाता है कि इस पावन तिथि पर श्री हरि की उपासना करने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

सीमा कुमारी

Kamika Ekadashi 2025 Upay: श्री हरि नारायण भगवान विष्णु को समर्पित कामिका एकादशी का पावन पर्व इस बार 21 जुलाई सोमवार के दिन है। यह एकादशी हर साल सावन महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रखा जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कामिका एकादशी व्रत रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है। वहीं जो दंपत्ति संतान सुख पाना चाहते हैं उन्हें भी कामिका एकादशी का व्रत अवश्य रखना चाहिए।

ज्योतिषयों के अनुसार, इस दिन दान-पुण्य का भी बड़ा महत्व होता है। इस दिन राशियों के कुछ दान करने से जातक को लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इस दिन 12 राशियों के बारे-

कामिका एकादशी पर अपनी राशि अनुसार करें इन चीजों का दान

मेष राशि

मेष राशि वाले जातक कामिका एकादशी के दिन मसूर की दाल, तांबे के बर्तन, लाल वस्त्र का दान करें। कहा जाता है कि ऐसा करने से जातक पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले इस दिन दूध, दही, सफेद वस्त्र, मिश्री का दान करें। ऐसा करने से पारिवारिक सुख और मानसिक शांति प्राप्त होती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले इस दिन हरे वस्त्र, मूंग दाल, पंखा का दान करें। ऐसा करने से व्यापार में सफलता मिलती है।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले कामिका एकादशी के दिन चावल, चांदी, सफेद वस्त्र का दान करें। ऐसा करने से मानसिक संतुलन, घर में सुख-शांति आती है।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातक कामिका एकादशी के दिन गुड़, गेहूं, तांबे की वस्तुएं का दान करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले मूंग दाल, हरे फल, कलम-दवात का दान करें। ऐसे करने से बुद्धि, करियर और परीक्षा में सफलता मिलती है।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातक सुगंधित इत्र, सफेद चंदन, दूध का दान करें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले कामिका एकादशी के दिन काले तिल, लोहा, लाल वस्त्र का दान करें। इन चीजों के दान से क्रोध नियंत्रण में रहता है।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह दिन खास है इस दिन पीली वस्तुओं का दिन करें, जैसे हल्दी, चने की दाल।

मकर राशि

मकर राशि वाले इस दिन कंबल, तिल, घी का दान करें। इन चीजों के दान से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले इस दिन नीले वस्त्र, तेल, लोहे के पात्र का दान करें। इन चीजों के दान से आर्थिक स्थिति के साथ भगवान विष्णु की कृपा होती है।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातक कामिका एकादशी के दिन चावल, मिश्री, पीले फूल का दान करें। ऐसा करने से जीवन की समस्त परेशानियां का अंत होता है।

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट