पौष माह में राशि अनुसार करें ये दान (सौ. सोशल मीडिया ) 
धर्म

पौष के महीने अपनी राशि अनुसार करें इन वस्तुओं का दान, पलट जाएगी किस्मत!

Donate These According Zodiac Sign :पौष माह 5 दिसंबर से शुरू होकर 3 जनवरी तक चलेगा। यह सूर्य देव को समर्पित है। इस माह में राशि के अनुसार दान करने से सूर्य देव और शनि देव प्रसन्न होते हैं।

सीमा कुमारी

Paush Month 2025: सूर्य देव और पितरों की उपासना के लिए पौष माह सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस साल पौष महीने की शुरुआत 05 दिसंबर से हो रही है। यह सूर्य देव और पितरों की उपासना के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

इस माह में दान-पुण्य का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप अपनी राशि के अनुसार पौष माह में कुछ वस्तुओं का दान करते हैं, तो इससे सूर्य देव और शनि देव दोनों खुश होते हैं। साथ ही इससे धन-दौलत और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है।

पौष माह में राशि अनुसार करें ये दान

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को पौष माह में गुड़ का दान करना चाहिए।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को इस दौरान दही का दान चाहिए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को इस अवधि में हरे रंग के कपड़ों का दान करना चाहिए।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को इस दौरान नारियल का दान करना चाहिए।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को इस दौरान क्षमता अनुसार धन का दान करना चाहिए।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को इस दौरान केले का दान करना चाहिए।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों को इस दौरान गेहूं का दान करना चाहिए।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को इस दौरान चने का दान करना चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को इस दौरान पुस्तकों का दान करना चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को इस दौरान काले तिल का दान करना चाहिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को इस दौरान तिल के लड्डू का दान करना चाहिए।

मीन राशि

मीन राशि वालों को इस दौरान हल्दी का दान करना चाहिए।

पौष माह में करने योग्य शुभ कार्य

सूर्य देव की पूजा और अर्घ्य

प्रतिदिन भगवान सूर्य को जल अर्पित करना और उनके वैदिक मंत्रों का जाप करना शुभ फलदायी है। ऐसा करने से स्वास्थ्य में सुधार, आत्मविश्वास में वृद्धि और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं।

तिल का दान

इस महीने तिल का दान करना अत्यंत पुण्यकारी माना गया है। तिल का दान आर्थिक स्थिरता लाने और मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है।

शुभ आहार का सेवन

पौष माह में गुड़, अदरक, लहसुन और तिल का सेवन करना लाभकारी माना गया है। ये पदार्थ शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और सौभाग्य बढ़ाते हैं।

नए अनाज का भोग

नए अनाज का सेवन करने से पहले देवी-देवताओं को भोग अर्पित करना आवश्यक है। ऐसा न करने पर नए अन्न का पूर्ण लाभ नहीं मिलता।

भक्ति और संयम

इस महीने भगवान की भक्ति में मन लगाना, संयमित रहना, सौम्य व्यवहार बनाए रखना और क्रोध से दूर रहना जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है। यह मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का साधन है।

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन