छोटी इलायची से करें ये अचूक उपाय (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

इलायची से करे यह चमत्कारी और अचूक उपाय जिससे होगी हर इच्छा पूरी, बरसेगा धन ही धन

पूजा पाठ से लेकर ज्योतिष शास्त्र में छोटी इलायची को लेकर कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें करके व्यक्ति बिजनेस-नौकरी में सफलता पाने के साथ आर्थिक लाभ पा सकता है। इसके साथ ही विवाह में आ रही अड़चन भी खत्म कर सकता है।

सीमा कुमारी

भारतीय घरों की रसोई में मसालों के तौर पर इस्तेमाल होने वाली छोटी इलायची ना सिर्फ चाय और खाने में स्वाद बढ़ाने का काम करती है। बल्कि पूजा पाठ से लेकर ज्योतिष शास्त्र में भी इसका विशेष महत्व है।

ज्योतिषयों के अनुसार, छोटी इलाइची के उपायों से जीवन की बड़ी परेशानियों को कम किया जा सकता है। इलायची के कुछ टोटके आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह से आप इलायची के जरिए अपनी किस्मत को पलट सकते हैं और कामयाबी हासिल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं-

छोटी इलायची से करें ये अचूक उपाय

धन प्राप्ति के लिए

ज्योतिषयों के अनुसार, अगर आप धन से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं। पैसे आते तो हैं, लेकिन पास में टिकते नहीं तो अपने पर्स में या जहां भी आप पैसे रखते हैं वहां पर 5 हरी इलायची रखें। ऐसा करने पर आय में वृद्धि होती है और पैसे कम खर्च होते हैं।

नौकरी में प्रमोशन के लिए

अगर आप नौकरी में प्रमोशन चाहते हैं तो एक हरे कपड़े में इलायची को बांधकर रात में तकिए के नीचे रख दीजिए। फिर सुबह उठ कर किसी भी व्यक्ति को दे दीजिए। इससे आपको प्रमोशन मिल सकता है।

शुक्र को मजबूत करने के लिए

ज्योतिष कहते है कि, यदि आपका शुक्र कमजोर है, तो एक लोटा जल में दो इलायची डालकर आधा जल होने तक उबालें। अब इसे पानी में मिलाकर स्नान करें। स्नान करते समय ओम जयंती मंगला काली भद्रकाली का जाप करें, इस उपाय को कर शुक्र को मजबूत कर सकते हैं।

परीक्षा में सफलता के लिए

अगर आप किसी परीक्षा में सफलता चाहते है तो सफलता पाने के लिए शुक्ल पक्ष के पहले गुरुवार को सूर्यास्त से ठीक आधा घंटा पहले बड़ के पत्ते पर पांच अलग-अलग प्रकार की मिठाइयां और दो छोटी इलायची पीपल के वृक्ष के नीचे श्रद्धा भाव से रख आएं। साथ ही परीक्षा में सफल होने के लिए प्रार्थना करें। लगातार 3 गुरुवार तक ये उपाय करने से आपको जरूर सफलता मिलेगी।

भगवान जगन्नाथ की मूर्ति में कहां से आया श्रीकृष्ण का धड़कता दिल, जानिए सबसे बड़ा रहस्य

शीघ्र विवाह के लिए

यदि आप विवाह योग्य हैं और विवाह में देरी हो रही है, तो किसी भी महीने के शुक्ल पक्ष के प्रथम गुरुवार को दो हरी इलाइची के साथ पांच प्रकार की मिठाई गुरु मंदिर में चढ़ाएं। इससे जल्दी ही अच्छे रिश्ते आने लगेंगे।

दुख दरिद्रता दूर करने के लिए उपाय

दरिद्रता दूर करने के लिए के लिए किसी गरीब असहाय या किन्नर को एक सिक्का दान करें, साथ ही उसे हरी इलायची खिलाएं। ऐसा माना जाता है कि ऐसा नियमित तौर पर करने से घर से दरिद्रता दूर होती है।

धर्म अलग हो सकते हैं लेकिन मानवता एक है, न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- हम और हमारा ही समाधान

हैदराबाद में सजेगा गोल्फ का बड़ा मुकाबला, 1 सितंबर से तेलंगाना गोलकोंडा मास्टर्स में उतरेंगे 132 गोल्फर

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़