शनिवार के दिन करें सरसों के तेल का ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

शनिवार को बस कर लें सरसों के तेल के ये उपाय, शनिदेव की मिलेगी कृपा, ग्रहदोष से मिलेगी मुक्ति!

Shaniwar Ke Upay: हिन्दू धर्म में शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है और उनकी कृपा पाने के लिए सरसों के तेल के प्रयोग को सबसे प्रभावी उपायों में से एक माना जाता है।

सीमा कुमारी

Shani Dev Remedies: आज शनिवार का दिन न्याय और कर्मफलदाता शनि देव की पूजा के लिए समर्पित हैं। कहा जाता कि, शनिदेव हमारे अच्छे-बुरे कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। अगर कोई व्यक्ति अच्छे कर्म करता है, तो शनि उसे आशीर्वाद देते हैं और जीवन में सफलता दिलाते हैं।

वहीं, बुरे कर्म करने वालों को शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।ऐसे में शनिदेव की कृपा पाने के लिए लोग शनिवार को खास उपाय करते हैं और उनमें सबसे असरदार सरसों के तेल का दीपक जलाना माना जाता है। आइए जानते है सरसों के तेल से जुड़ा उपाय।

शनिवार के दिन करें सरसों के तेल का यह आसान उपाय:

पीपल पेड़ के नीचे दीया जलाएं

ज्योतिष एवं वस्तु शास्त्रों के अनुसार, शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि प्रसन्न होते हैं। दीपक जलाते समय ध्यान रखें कि आपका मुंह उत्तर दिशा की ओर हो और दीपक जलाने के बाद सीधे घर आएं, पीछे मुड़े बिना। ऐसा करने से शनि देव की कृपा मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे न केवल शनि दोष कम होता है बल्कि अप्रत्याशित परेशानियां भी दूर होती हैं।

मुख्य द्वार पर तेल लगाएं

ज्योतिष बताते है कि, सरसों के तेल के उपाय सिर्फ दीपक तक सीमित नहीं हैं। बल्कि इस दिन घर में सरसों का तेल लगाने से भी लाभ होता है। घर के मुख्य द्वार पर हल्का सा तेल लगाना, तेल में हल्दी मिलाकर दीपक जलाना, या तेल का दान करना, सभी उपाय शनि की कृपा बढ़ाते हैं।

कहते हैं, यह उपाय खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिनकी कुंडली में शनिदोष या कमजोर शनि की स्थिति हो।

इसके अलावा, शनिवार को मिट्टी के दीपक में सरसों का तेल डालकर पूजा करना भी बहुत शुभ माना गया है। इस दीपक को पीपल के पेड़ के पास, मंदिर में या अपने घर के पूजा स्थल पर जलाया जा सकता है। जब दीपक जलता है तो वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा फैलती है और व्यक्ति मानसिक रूप से भी हल्का महसूस करता है।

ये भी पढ़ें-

सरसों के तेल का दान

अगर आप शनिदोष या जीवन में लगातार परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो शनिवार को सरसों के तेल का दीपक जलाना और पीपल के पेड़ की पूजा करना अत्यंत लाभकारी होता है।

इसके अलावा, सरसों के तेल का दान गरीबों या मंदिर में करना भी शनि प्रसन्नता का संकेत माना जाता है। यह उपाय न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि मानसिक शांति और आत्मविश्वास बढ़ाने में भी मदद करता है।

Delhi CJP Protest LIVE: दिपके, सौरव और आशुतोष गिरफ्तार, दिल्ली में 30 हजार पुलिस-पैरामिलिट्री जवान तैनात

PM धन-धान्य कृषि योजना के 1 साल पूरे: 1.44 लाख करोड़ के बजट से 1.7 करोड़ किसानों की तकदीर बदलने की कोशिश

दिल्ली प्रदर्शन की यूएन तक गूंज! आमने-सामने भारत और UN मानवाधिकार ऑफिस, बेवजह दखल का लगाया आरोप

CJP Protest: प्रिवेंटिव कस्टडी में अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास, आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी

Weather Today: मानसून की वापसी तेज, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश के आसार, तटीय इलाकों में उमस बढ़ेंगी